L2 Empuraan Box Office Day 5: मंडे टेस्ट में एल2- एम्पुरान ने मारी बाजी, 5वें दिन बदल डाला कमाई का समीकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। L2 Empuraan Day 5 Collection: मौजूदा समय में सिनेमाघरों में साउथ सिनेमा की तरफ से मेगा सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की लेटेस्ट मूवी एल2 एम्पुरान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर (Sikandar) की रिलीज के बाद भी एल2 एम्पुरान का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
5वें दिन एल2 एम्पुरान ने कमाए इतने करोड़
मलयालम सिनेमा में बतौर एक्टर मोहनलाल का कद काफी ऊंचा है। फैंस को उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते 27 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली उनकी नई फिल्म एल2 एम्पुरान को लेकर सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, यही कारण है, जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एल2 एम्पुरान धमाकेदार कारोबार कर रही है।
लेकिन 5वें दिन ठीकठाक कारोबार कर मोहनलाल की मूवी ने इस चुनौती को बड़े आराम से पार कर लिया है। गौर किया एल2 एम्पुरान के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर अब तक ये मूवी की कमाई का आंकड़ा 70 करोड़ के पास पहुंच गया है, उम्मीद है कि इस वीक में ये फिल्म 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू लेगी।
एल 2 एम्पुरान कलेक्शन ग्राफ
दिन | कलेक्शन |
पहला दिन | 21 करोड़ |
दूसरा दिन | 11.1 करोड़ |
तीसरा दिन | 13.25 करोड़ |
चौथा दिन | 13.65 करोड़ |
पांचवां दिन | 11 करोड़ |
टोटल | 70 करोड़ |
मालूम हो कि एल2 एम्पुरान में मोहनलाल के अलावा सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अहम भूमिका को अदा किया है।
ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Collection Day 4: सिकंदर को मिली की एल2-एम्पुरान से टक्कर, संडे को कर डाली धुंआधार कमाई