Video : Jeweller Shot Dead While Dancing At Jago Festival In Jagraon - Amar Ujala Hindi News Live

VIDEO : Jeweller shot dead while dancing at Jago festival in Jagraon

जगरांव के गांव मलक में गुरुवार देर रात जागो समारोह के दौरान एक ज्वेलर को गोली मार दी गई जिससे उसकी माैत हो गई। मृतक की पहचान मुल्लांपुर निवासी परमिंदर सिंह लवली के रूप में हुई है। वह रात को गांव मलक में अपने दोस्त जरनैल सिंह के साले की शादी के जागो समारोह में शामिल होने आया था

घटना के समय डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान किसी ने परमिंदर सिंह पर दो गोलियां चला दीं। डीजे की तेज आवाज के कारण पहले किसी को गोलियों की आवाज सुनाई नहीं दी। जब परमिंदर खून से लथपथ होकर गिरे, तब लोगों को घटना का पता चला।

Source link