वित्त वर्ष 2025 में भारत से ऑटोमोबाइल निर्यात में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है – ryan

भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश से कुल 53.63 लाख वाहन एक्सपोर्ट किए गए, जोकि पिछले साल के मुकाबले करीब 19% ज्यादा हैं। यह जानकारी इंडस्ट्री बॉडी SIAM (सियाम) ने साझा की है।

ट्रेंडिंग वीडियो

पैसेंजर व्हीकल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत से पैसेंजर गाड़ियों की डिमांड अब सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। FY25 में कुल 7.7 लाख पैसेंजर व्हीकल्स एक्सपोर्ट किए गए, जोकि FY24 में हुए 6.72 लाख यूनिट्स से 15% ज्यादा हैं। खास बात यह है कि इसमें से 3.62 लाख यूनिट्स सिर्फ यूटिलिटी व्हीकल्स (SUVs) रही, जिनकी डिमांड 54% तक उछल रही।