Virosh Wedding:दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, करण जौहर और कल्याणी समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई - Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Samantha Ruth Prabhu Congratulate Them
विस्तार
Add as a preferred
source on google
आज गुरुवार 26 फरवरी 2026 का दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए बेहद खास हो गया है। आज के दिन दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांध लिया है। रश्मिका और विजय की शादी से कई सेलेब्स बेहद खुश हैं और उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सामंथा रुथ प्रभु ने दी बधाई
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की एक प्यारी शादी की तस्वीर शेयर की है। इस खास तस्वीर के साथ सामंथा ने विजय और रश्मिका को शादी की बधाई दी है।
विज्ञापन विज्ञापन
कृति सेनन
कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को उनकी शादी की बहुत-बहुत बधाई दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'इस फोटो में ढेर सारा प्यार और खुशी दिख रही है। बधाई हो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। आप दोनों को पूरी जिंदगी खूबसूरत यादें और बहुत सारा प्यार मिले, जो आपको एक साथ जीवंत और सुकून भरा महसूस कराए।' कृति ने आगे रश्मिका के लिए लिखा, 'रश्मिका, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम्हारी आंखों में आंसू के साथ मुस्कान देखकर मुझे बहुत भावुक कर दिया। तुम उन सबसे सच्चे और अच्छे दिल वाले लोगों में से एक हो, जिनसे मैं कभी मिली हूं।' कृति और रश्मिका फिल्म 'कॉकटेल 2' में साथ नजर आएंगी।
हंसिका मोटवानी
साउथ, टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं हंसिका मोटवानी ने भी रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी है। हंसिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय और रश्मिका की शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय-रश्मिका की एक खास तस्वीर शेयर की और लिखा, 'दो खूबसूरत आत्माएं, हमेशा के लिए कहानी। बहुत-बहुत बधाई।'
रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोर पर रश्मिका-विजय की शादी की प्यारी तस्वीर शेयर की शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आपके दिल हमेशा जुड़े रहें और आपका घर शांति और खुशी से भरा रहे।' आगे रकुल ने लिखा, 'विजय और रश्मिका को खूबसूरत शादी की बधाई।'
श्रीलीला
बाकी सेलेब्स की तरह श्रीलीला ने भी रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी है। श्रीलीला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'शादी की बधाई दोस्तों'
पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय को शादी दी प्यारी तस्वीर शेयर की और बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'रश्मिका और विजय दो खूबसूरत लोगों को शादी की बधाई।'
करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'आप दोनों को प्यार और आशीर्वाद के साथ खुशियां और बधाई।'
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर शेयर की और बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो रश्मिका और विजय। आपको जिंदगी भर की खुशियां और प्यार मिले।'
मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी और अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने लिखा, 'आज मैंने बहुत खूबसूरत माहौल में एक प्यारी और दयालु लड़की को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। जैसे ही वो उसके पास जा रही थी, वो पीठ करके इंतजार कर रहा था। उसके हर कदम में इतना भाव था कि सबको महसूस हो रहा था। वो धीरे-धीरे सांस ले रही थी, आंखें भर आई थीं और उसने सब कुछ कह दिया। प्यार, मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती- ये सब इस शादी के दिल में थे। ऐसा देखना सच में बहुत बड़ी खुशकिस्मती की बात है।'
यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' का जादू बरकरार, लाखों में सिमटी 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' की कमाई; जानें आज का कलेक्शन..