Virgo Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026 : कन्या साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 : भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि मानसिक तनाव सीधे शरीर पर असर डालेगा
सप्ताह की शुरुआत में कोई सौदा या निर्णय सफल सिद्ध हो सकता है। मेहनत रंग लाएगी और बुजुर्गों या अनुभवी लोगों के ज्ञान का लाभ मिलेगा। किसी विपरीतलिंगी की सलाह आपके लिए लाभकारी हो सकती है। पर मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। यह बेचैनी बाहरी परिस्थितियों से कम और आपकी आंतरिक अपेक्षाओं से अधिक जुड़ी होगी। कार्य का दबाव रहेगा, पर सहयोगियों और मित्रों का साथ आपको संबल देगा। अधिकारी वर्ग की चालाकियां या राजनीति आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। यहां प्रतिक्रिया देने से बेहतर है निरीक्षण करना। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया आपकी ऊर्जा को क्षीण कर सकती है।
स्वास्थ्य में सप्ताह की शुरुआत में कुछ सुधार महसूस होगा, पर लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। सिर दर्द, पीठ और कमर में पीड़ा या दुर्घटना के संकेत हैं। सावधानी आवश्यक है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि मानसिक तनाव सीधे शरीर पर असर डालेगा। सप्ताह के मध्य में मित्रों का अनपेक्षित सहयोग मिलेगा। अल्प प्रयास से उत्तम आमदनी का योग बन रहा है। पदोन्नति या प्रशंसा की सुगबुगाहट मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहेगी। किसी करीबी को कष्ट का योग है जिससे मन उदास हो सकता है। माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद इस समय आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा।प्रतिद्वंद्वी पराभूत होंगे, पर घमंड से बात बिगड़ सकती है। कन्या राशि की सबसे बड़ी परीक्षा यही है कि वह अपनी श्रेष्ठता को सेवा और विनम्रता में बदल पाए या नहीं। सप्ताहांत में शिल्पकला, लेखन, शोध या व्यापार से आर्थिक लाभ संभव है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इच्छाओं के पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और ललित कला में रुचि बढ़ेगी। पर मानसिक दबाव पूरी तरह समाप्त नहीं होगा। यहां सुने अधिक और बोले कम का सिद्धांत अपनाएं। जीवनसाथी या करीबी संबंधों में छोटी छोटी बातों को तूल न दें। आपकी आलोचनात्मक दृष्टि कभी कभी प्रेम को भी कसौटी पर चढ़ा देती है। इस सप्ताह प्रेम को कसने नहीं, बहने दें।
शुभ रंग-हल्का नीला
शुभ अंक-4,5