Vijay-sangeetha Divorce:थलापति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए संगीन आरोप; बोलींं- 'एक्ट्रेस से अफेयर...' - Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

Vijay-sangeetha Divorce:थलापति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए संगीन आरोप; बोलींं- 'एक्ट्रेस से अफेयर...' - Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

अभिनेत्री के साथ अफेयर का आरोप

तलाक याचिका के मुताबिक, संगीता ने विजय पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ 'अवैध संबंध' था।

विज्ञापन विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय एक अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं। इस खुलासे से उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा और मानसिक पीड़ा हुई। उन्होंने इसे वैवाहिक विश्वास का टूटना और धोखा बताया है। याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि विजय ने उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक रूप से मेलजोल जारी रखा, जिससे संगीता को भावनात्मक कष्ट हुआ और बच्चों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।


अभिनेत्री विजय के साथ शेयर करती है तस्वीरें

संगीता का यह भी कहना है कि 2021 के बाद से विजय ने उनसे भावनात्मक दूरी बना ली थी। उन्होंने कथित तौर पर पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया और ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि संगीता को एक ही घर में अलग-थलग रहना पड़ा। याचिका में यह भी कहा गया है कि विजय उस अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राएं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।

संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि वह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर विजय के साथ अपनी आउटिंग्स की तस्वीरें नियमित रूप से पोस्ट करती थीं। उनके अनुसार, विजय ने कभी उन पोस्ट्स का खंडन या विरोध नहीं किया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें स्वीकार किया।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 25 साल बाद दरार? 
अभिनेता और TVK प्रमुख विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं — जेसन संजय और दिव्या शाशा। लंबे समय तक दोनों को एक खुशहाल परिवार के रूप में देखा जाता रहा।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार
अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, तलाक की यह कानूनी प्रक्रिया स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है। इस कानून के प्रावधानों के अनुसार, अगर किसी पति या पत्नी पर व्यभिचार (अडल्टरी) या क्रूरता जैसे आरोप साबित होते हैं, तो दूसरा पक्ष तलाक की मांग कर सकता है।

इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट की आगे की कार्यवाही और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।

Actor And Tvk Chief Vijay Wife Sangeeta Files For Divorce Accuses The Actor Of Having An Affair

विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया 'जन नायकन' में नजर आएंगे विजय
साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। 

View Original Source