Us:मिनेसोटा में आव्रजन अधिकारियों की कार्रवाई पर विवाद जारी, राष्ट्रपति ट्रंप ने सीमा सुरक्षा अधिकारी भेजा - Us: Judge Considers Pause To Minnesota Crackdown As Trump Dispatches Border Czar

Us:मिनेसोटा में आव्रजन अधिकारियों की कार्रवाई पर विवाद जारी, राष्ट्रपति ट्रंप ने सीमा सुरक्षा अधिकारी भेजा - Us: Judge Considers Pause To Minnesota Crackdown As Trump Dispatches Border Czar

विस्तार Follow Us

मिनेसोटा के अधिकारियों ने सोमवार को अमेरिकी जज कैथरीन मेनेंडेज से अनुरोध किया कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आव्रजन (इमिग्रेशन) पर सख्त कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोका जाए। यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब सप्ताहांत में दूसरी अमेरिकी नागरिक की मौत हुई, जिससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़क गए। राज्य के वकीलों ने कहा कि 3,000 आव्रजन एजेंटों की तैनाती गैरकानूनी है और इससे सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

राज्य ने अदालत से तुरंत रोक की अपील की
राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय के वकील ब्रायन कार्टर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन कानून का पालन नहीं कर रहा और न्यायपालिका को काम करने नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन मिनेसोटा की सड़कों पर हिंसा फैलाकर अपने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहा है। जज मेनेंडेज ने राज्य की दलील पर शक जताया कि क्या उनके पास संघीय कार्रवाई को रोकने का अधिकार है। ट्रंप प्रशासन ने इसे 'बेतुका' बताया और कहा कि इससे संघीय कानून को नजरअंदाज किया जाएगा। सुनवाई कई घंटे तक चल सकती है और इसके बाद निर्णय आ सकता है। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अपनों को भी नहीं बख्श रहे जिनपिंग: चीनी राष्ट्रपति ने सबसे करीबी जनरल के खिलाफ बैठाई जांच; PLA में उथल-पुथल

संघीय कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 
आव्रजन एजेंटों की बढ़ती मौजूदगी के कारण शीतलहर में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए और राज्य के डेमोक्रेटिक नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। राज्य के 60 बड़े व्यवसायों ने भी तनाव को कम करने का आग्रह किया।

रिपब्लिकन गवर्नर उम्मीदवार माडेल ने छोड़ी उम्मीदवारी
मुख्य रिपब्लिकन गवर्नर उम्मीदवार क्रिस माडेल ने सोमवार को अपनी गवर्नर की दावेदारी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई बहुत आगे बढ़ गई है और अब चुनाव जीतना उनके लिए असंभव हो गया है। माडेल ने यह भी कहा कि वह राज्य के नागरिकों पर पार्टी की प्रतिक्रिया का समर्थन नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: UK: पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने 30 साल बाद छोड़ी कंजर्वेटिव पार्टी, इस धुर दक्षिणपंथी दल का थामा दामन

ट्रंप ने सीमा सुरक्षा अधिकारी भेजा
ट्रंप ने मिनेसोटा में शांति बनाए रखने के लिए व्हाइट हाउस के सीमा सुरक्षा अधिकारी टॉम होमन को भेजने की घोषणा की। यह कदम उस समय आया, जब मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के दौरान नर्स एलेक्स प्रेट्टी (37 वर्षीय) की मौत हो गई।

गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे प्रेट्टी का हमला बताया और कहा कि एजेंटों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। लेकिन रॉयटर्स की ओर से सत्यापित वीडियो में प्रेट्टी के पास केवल फोन था, न कि हथियार। एजेंट उसे जमीन पर गिरा रहे थे। बाद में उन्होंने प्रेट्टी के पास रखे पिस्तौल को हटा दिया और गोली चला दी।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political stories, sports news, Business updates all breaking stories and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi stories.

View Original Source