Uk:पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने 30 साल बाद छोड़ी कंजर्वेटिव पार्टी, इस धुर दक्षिणपंथी दल का थामा दामन - Britain's Conservative Party Loses Another High-profile Lawmaker To Hard-right Reform

Uk:पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने 30 साल बाद छोड़ी कंजर्वेटिव पार्टी, इस धुर दक्षिणपंथी दल का थामा दामन - Britain's Conservative Party Loses Another High-profile Lawmaker To Hard-right Reform

विस्तार Follow Us

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी छोड़कर धुर दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके का दामन थाम लिया। ब्रेवरमैन सख्त आव्रजन विरोधी सांसद मानी जाती हैं। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

ब्रेवरमैन को 2023 में गृह मंत्री पद से हटा दिया गया था, क्योंकि वह कई बार सरकार की नीतियों से हटकर बयान दे रही थीं। उन्होंने कहा कि वह 30 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी छोड़ रही हैं और अब संसद में दक्षिणी इंग्लैंड के अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व रिफॉर्म पार्टी की सांसद के रूप में करेंगी। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ेंं: अपनों को भी नहीं बख्श रहे जिनपिंग: चीनी राष्ट्रपति ने सबसे करीबी जनरल के खिलाफ बैठाई जांच; PLA में उथल-पुथल

उन्होंने कहा, हम या तो कमजोरी और आत्मसमर्पण की इस राह पर चलते रहें या फिर अपने देश को ठीक करें, अपनी ताकत वापस पाएं और फिर से मजबूत बनें। मुझे लगता है कि एक बेहतर ब्रिटेन संभव है। 

प्रवासियों के मुद्दे पर नाइजल फैराज की बात पर जताई सहमति
वह कंजर्वेटिव पार्टी की उन प्रमुख नेताओं में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने रिफॉर्म पार्टी के नेता नाइजल फैराज की इस बात से सहमति जताई है कि ब्रिटेन की हालत खराब है और देश में बहुत ज्यादा प्रवासी आ चुके हैं। रॉबर्ट जेनरिक के पार्टी छोड़ने के बाद अब सुएला ब्रेवरमैन के शामिल होने से रिफॉर्म पार्टी के पास संसद की 650 सीटों में से कुल आठ सीटें हो गई हैं।

स्थानीय चुनाव के लिए जनमत सर्वेक्षणों में कौन पार्टी आगे?
कंजर्वेटिव पार्टी के पास फिलहाल 116 सीटें हैं और वह प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर सरकार के खिलाफ आधिकारिक तौर पर मुख्य विपक्षी बनी हुई है। हालांकि संसद में रिफॉर्म पार्टी की सीटें कम हैं, लेकिन मई में होने वाले अहम स्थानीय चुनावों से पहले जनमत सर्वेक्षणों में वह सत्तारूढ़ लेबर पार्टी और कंजर्वेटिव पार्टी दोनों से आगे चल रही है। इन चुनावों में स्कॉटलैंड और वेल्स की विधानसभाओं के चुनाव भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंं: ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, UAE ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक

किन बयानों से विवादों में रहीं ब्रेवरमैन?
नवंबर 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री पद से हटा दिया था। उन्होंने प्रवासन को ब्रिटेन की ओर बढ़ता हुआ 'तूफान' बताया था, बेघर लोगों को लेकर कहा था कि यह 'जीवनशैली की पसंद' है और पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह फलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति नरमी बरत रही है, जिन्हें उन्होंने 'नफरत भरे मार्च करने वाले' कहा था।

आलोचकों ने ब्रेवरमैन के बयानों को बताया था भड़काऊ
आलोचकों ने उनके बयानों को तनाव भड़काने वाला बताया था। उनका कहना था कि इन बयानों के बाद दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़पें हुईं और उन्होंने लंदन में हुए बड़े फलिस्तीन समर्थक मार्च का सामना करने की कोशिश की।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political reports, sports stories, Business updates all breaking headlines and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi updates.

View Original Source