Trp Week 7 List Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 On Top Know Which Serial On Last 5 - Entertainment News: Amar Ujala
{"_id":"699ffe0df9db591419018bac","slug":"trp-week-7-list-kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-2-on-top-know-which-serial-on-last-5-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तुम से तुम तक' ने की जबरदस्त वापसी, 'अनुपमा' का हुआ ये हाल; जानें सातवें हफ्ते की टीआरपी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}} 'तुम से तुम तक' ने की जबरदस्त वापसी, 'अनुपमा' का हुआ ये हाल; जानें सातवें हफ्ते की टीआरपी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Feb 2026 01:32 PM IST सार
TRP Week 7: इस साल के सातवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'तुम से तुम तक' में काफी संघर्ष देखने को मिला। जानिए टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, तुम से तुम तक
- फोटो : एक्स
Link Copied
हर हफ्ते टीवी सीरियल्स में टीआरपी की रेटिंग लिस्ट में टॉप पर आने के लिए घमासान होता है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही मामला रहा। आज साल के सातवें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं किस टीवी सीरियल को इसमें पहला स्थान मिला है? किन सीरियल ने टॉप 5 में जगह बनाई है?
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : एक्स
पहले स्थान पर कौन?
सातवें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में टॉप 1 में स्मृति ईरानी की अदाकारी वाले सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने जगह बनाई है। इस सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते इस सीरियल की रेटिंग 2.0 थी। छठे हफ्ते में भी यह सीरियल पहले स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तुम से तुम तक
- फोटो : एक्स
दूसरे और तीसने पर कौन?
रेटिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर सीरियल 'तुम से तुम तक' है। इसकी टीआरपी 1.8 है। पिछले हफ्ते यह सीरियल टॉप 5 में नहीं था। इस हफ्ते इस सीरियल ने जबरदस्त छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते दूसरे स्थान पर सीरियल 'अनुपमा' था। इस हफ्ते 'तुम से तुम तक' ने इसे पछाड़ दिया है।
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' देखने के लिए दुबई के लोग कर रहे ये काम, आर माधवन ने किया दावा

4 of 5
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
तीसरे और चौथे स्थान पर इन सीरियल का कब्जा
सातवें हफ्ते की रेटिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर रुपाली गांगुली की अदाकारी वाला टीवी सीरियल 'अनुपमा' है। इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी 1.8 है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सीरियल में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इस बार चौथे स्थान पर टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटिंयां' ने जगह बनाई है। इसकी रेटिंग 1.8 है।
विज्ञापन
5 of 5
वसुधा
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे आखिर में कौन?
इस बार टीआरपी की रेटिंग लिस्ट में पांचवें स्थान पर टीवी सीरियल 'वसुधा' है। इस हफ्ते इस सीरियल को 1.7 रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते यह शो चौथे स्थान पर था। इसमें प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा अहम किरदारों में हैं।
Load More
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन