Top News:आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां - Top Headline Today Important And Big News Stories Of 28 February 2026 Updates On Amar Ujala
{"_id":"69a23b088fde83d77f048633","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28-february-2026-updates-on-amar-ujala-2026-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TOP News: आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे इन राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने उन्नत वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नाकाम करने में सक्षम है और इसने परीक्षण के दौरान उच्च गति वाले लक्ष्य को सटीकता से भेदा।
एक तरफ नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। जेन-जी (जनरेशन-जी) विद्रोह के बाद पहली बार हो रहे आम चुनावों में तीन प्रमुख दावेदार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। 5 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ, क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की शानदार जीत ने सेमीफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है, और उनकी राह की बाधाएं बनी हुई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज राजस्थान, गुजरात और चुनावी राज्य तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
डीआरडीओ ने VSHORADS मिसाइल प्रणालियों का सफल परीक्षण किया।
- फोटो : X @BillClinton
दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने बहुत कम दूरी तक मार करने वाली वायु रक्षा मिसाइल (वीएसएचओआरएडीएस) का परीक्षण किया है। इस दौरान मिसाइल ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया है। पढ़ें, क्या है वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल और इसकी खासियत...
4 of 11
माइक हक्काबी, इस्राइल में अमेरिकी राजदूत
- फोटो : ANI
US ने दूतावास कर्मियों को इस्राइल छोड़ने की दी सलाह
पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने इस्राइल स्थित अपने दूतावास कर्मियों को तत्काल देश छोड़ने के लिए कहा है। शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत माइक हक्काबी ने कर्मचारियों को भेजे आपातकालीन ईमेल में स्पष्ट किया कि जो भी कर्मचारी स्वेच्छा से जाना चाहते हैं, वे अविलंब प्रस्थान करें। यह कदम ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के खतरों को देखते हुए उठाया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
5 of 11
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस के दो सदस्य और गिरफ्तार, अब तक 14 अरेस्ट
दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान गिरधर और कुबार मीना के रूप में हुई है। इन गिरफ्तारियों के साथ आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस विरोध प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय पहलू की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Load More
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more reports in Hindi.
विज्ञापन विज्ञापन