The Kerala Story 2 Day 1 Friday Box Office Collection Starring Ulka Gupta To Aditi Bhatia - Entertainment News: Amar Ujala
{"_id":"69a1c37637f1bf4f290a9f1a","slug":"the-kerala-story-2-day-1-friday-box-office-collection-starring-ulka-gupta-to-aditi-bhatia-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन की कितनी कमाई? क्या पहले पार्ट के कलेक्शन को कर सकी पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}} विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन की कितनी कमाई? क्या पहले पार्ट के कलेक्शन को कर सकी पार एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Feb 2026 09:48 PM IST सार
The Kerala Story 2 Day 1 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इसकी रिलीज पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया। जिसके बाद यह सिनेमाघरों में पहुंच सकी। जानिए, पहले दिन फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन कितना रहा?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
3
1
Link Copied
शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ कोर्ट केस और तमाम विवादों से होते हुए थिएटर में रिलीज हुई। क्या यह फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ यानी पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकी। क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ दर्शकों को पसंद आई? या फिल्म यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई? जानिए, फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन?
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5
फिल्म 'केरल स्टोरी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन 3.42 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। यह फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'केरल स्टोरी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पहले पार्ट की कमाई से पीछे रही ‘द केरल स्टोरी 2’
‘द केरल स्टोरी 2’ ने ओपनिंग डे पर 3.42 करोड़ रुपये से शुरुआत की। लेकिन साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ यानी पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर 8.03 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी पहले पार्ट ने दूसरे पार्ट से दोगुनी कमाई की थी। इस तरह ओपनिंग डे पर ही ‘द केरल स्टोरी 2’ कमाई के मामले में पीछे रह गई।

4 of 5 फिल्म 'केरल स्टोरी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी में रिश्तों में धोखे, कथित धर्म परिवर्तन के बारे में है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कई युवा लड़कियों की कहानी है, जिनके अपने कुछ सपने हैं। लेकिन प्यार की वजह से उनके सपने टूट जाते हैं, उन्हें रिश्ते में धोखा मिलता है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं। फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' और 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से थिएटर में ‘द केरल स्टोरी 2’ का मुकाबला
इन दिनों थिएटर में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ मौजूद है। इन फिल्मों से ‘द केरल स्टाेरी 2’ मुकाबला सिनेमाघरों में है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के आठवें दिन 42 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 15वें दिन 87 लाख रुपये कमाए हैं।
Load More
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन