The Face Of Suba Bazaar Tiraha And Shastri Chowk Will Change - Gorakhpur News

The Face Of Suba Bazaar Tiraha And Shastri Chowk Will Change - Gorakhpur News

गोरखपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के दो सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त चौराहों सूबा बाजार तिराहा और शास्त्री चौक का कायाकल्प किया जाएगा। दोनों स्थानों के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों चौराहों के पुनर्विकास से न सिर्फ शहर की सुंदरता में इजाफा होगा बल्कि यातायात जाम की वर्षों पुरानी समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग और बेहतर प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। विज्ञापन विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त शास्त्री चौक पर करीब 2.43 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान गोलंबर को ट्रैफिक के अनुकूल बनाने के लिए उसके स्थान में परिवर्तन किया जाएगा। नए डिजाइन में गोलंबर को केंद्र से थोड़ा हटाकर तिरछा शिफ्ट किया जाएगा ताकि कचहरी और टाउन हाल की ओर से आने वाले वाहनों को फ्री-लेफ्ट टर्न की सुविधा मिल सके।
लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक घेरा, वर्टिकल गार्डन और एलईडी लाइटिंग लगाई जाएगी। साथ ही जलभराव रोकने के लिए सड़क सुदृढ़ीकरण का भी प्रावधान है।
देवरिया रोड पर स्थित सूबा बाजार तिराहा शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है। लगभग 2.08 करोड़ रुपये की लागत से यह नए रूप में विकसित होगा। यहां थीम-बेस्ड गेटवे, लैंडस्केपिंग, बागवानी, फव्वारे, कलाकृतियां और स्वागत साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। तिराहे का रेडियस बढ़ाकर भारी वाहनों की आवाजाही को भी आसान बनाया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि फरवरी के अंत तक कार्य शुरू कर जून तक दोनों चौराहों को नया स्वरूप देकर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

View Original Source