The Bluff X Review:एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहीं ये बातें - The Bluff X Review Users Praise The Film And Liked Priyanka Chopra Action
विस्तार
Add as a preferred
source on google
प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री एक्शन अवतार में नजर आई हैं। खास बात यह है कि अभिनेत्री ने खुद एक्शन रोल किए हैं। कई दर्शकों ने इसे देखा है और इसके बारे में एक्स पर लिखा है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर यूजर्स की क्या राय है?
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी वाली फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि यह एक अच्छी रिवेंज थ्रिलर फिल्म है जो मुझे पसंद है। एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा है कि अगर आप घर पर पर्दे पर एक जबरदस्त, हिंसक समुद्री डाकू ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आज यह एकदम सही चॉइस है।
Got a chance to watch #TheBluff last night and I love a excellent revenge thriller with high stakes 🍿
Bloody Mary is a baaad woman pic.twitter.com/0JqxHJcUuw
— Renee Montgomery (@ReneeMontgomery) February 24, 2026
About The Bluff
Stars Priyanka Chopra Jonas and Karl Urban in a violent, high-seas revenge story set in the 19th‑century Caribbean.
Priyanka plays Ercell “Bloody Mary” Bodden, a former pirate forced to confront her past when her old crew hunts her and her family for stolen gold.… pic.twitter.com/sXNLF05hCY
— Hari Babu Anantha 🤵🏻 (@AnanthaHaribabu) February 25, 2026 विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने की प्रियंका की तारीफप्रियंका चोपड़ा को एक्शन अवतार में देखकर एक यूजर ने उनकी तारीफ की है। यूजर ने लिखा है 'प्रियंका चोपड़ा को एक्शन सीन करते हुए देखकर कभी बोर नहीं होते। वह बहुत नेचुरल हैं। कार्ल और उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। एक और यूजर ने लिखा है कि देसी गर्ल का खूंखार हॉलीवुड एक्शन अवतार! प्रियंका चोपड़ा 19वीं सदी की खतरनाक समुद्री लुटेरी बनी हैं। उनकी तलवारबाजी आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
Never get bored of watching priyanka doing action n emo scenes .
She is so natural.
Karl n she had such hot chemestry btw.#TheBluff
— Cloud 17 (@kadiiNinda17) February 25, 2026
देसी गर्ल का खूंखार हॉलीवुड एक्शन अवतार! 🔥⚔️
Priyanka Chopra की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म #TheBluff आज से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। 🎬✨ 19वीं सदी की खतरनाक समुद्री लुटेरी 'Bloody Mary' के रोल में प्रियंका का एक्शन और तलवारबाजी आपके रोंगटे खड़े कर देगी!… pic.twitter.com/eT3y9OWI75
— पीडीए भारत (@PDABharat) February 25, 2026
क्या है फिल्म की कहानी?
25 फरवरी को रिलीज हुई 'द ब्लफ' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज, डेविड फील्ड और कार्ल अर्बन हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कैरिबियन महिला की कहानी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का सीक्रेट पास्ट तब सामने आता है, जब समुद्री लुटेरे उसके आइलैंड पर हमला करते हैं।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा अगली बार एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा होंगी। इसमें प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा अक्सर भारत आ रही हैं। अब उनका नाम '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।