जल्द होने वाली है टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की शादी:जानें कब और कहां होगी ये शानदार वेडिंग - Taylor Swift And Travis Kelce Weddding Date Revealed Will Marry In Ireland
विस्तार
Add as a preferred
source on google
पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से को अक्सर एक साथ देखा जाता है। कभी यह कपल डेट पर जाता दिखाई देता है। तो कभी मस्ती में झूमता हुआ। मगर अब कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते साल अगस्त में सगाई कर के दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जल्द करेगें शादी
सिंगर टेलर स्विफ्ट के फैंस दुनिया में हर जगह हैं। उनके गानों और लाइफस्टाइल को दर्शक खासा पसंद करते हैं। अब टेलर जल्द ही अपने चाहने वालों को शादी की खुशखबरी दे सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबित सिंगर ट्रैविस केल्से से 13 जून को शादी के बंधन में बंधेगीं। यह समारोह आइलैंड के खूबसूरत ओशन हाउस होने वाला है। सिर्फ 13 जून को भी चुनने की एक खास वजह है। क्योंकि 13 टेलर स्विफ्ट का पसंदीदा अंक है। इस बारे में अब तक ज्यादा कुछ सामने नहीं आया कि शादी की तैयारियां कैसी चल रहीं हैं। न ही महमानों की लिस्ट और न ही कोई अन्य जानकारी बताई गई है। इस वजह से फैंस इस शादी को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram

टेलर स्विफ्ट, ट्रेविस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अगस्त में की थी सगाई
2025 में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर की थीं। जिनमें वो एक खूबसूरत बागीचे में खड़े हुए थे। एक तस्वीर में ट्रैविस एक घुटने पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते दिखे। तो वही एक तस्वीर में टेलर की हीरे की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। दोनों ने मजेदार कैप्शन में लिखा था, "आपके अंग्रेजी शिक्षक और जिम शिक्षक शादी कर रहे हैं।' इसके बाद से ही फैंस इनकी शादी की डेट के इंतजार में थे।
दोनों की मुलाकात कब हुई
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की मुलाकात 2023 में तब हुई, जब ट्रैविस टेलर के एरास टूर कॉन्सर्ट में गए थे। बाद में, उनके पॉडकास्ट पर इस बात का जिक्र करने से टेलर को उनके बारे में पता चला, और यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। साल 2024 से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जैसे एनएफएल गेम्स और टेलर के कॉन्सर्ट। अब शादी की खबर से ये कपल भी फैंस की वेडिंग लिस्ट में आ चुका है।