T20 वर्ल्ड कप में अगर काली पट्टी बांधकर खेला पाकिस्तान तो क्या एक्शन लेगा ICC? जानें नियम - what will icc do if pakistan wear balck arm band during icc t20 world cup 2026 know rules
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है और इससे पहले अब तक पाकिस्तान का टूर्नामेंट में भाग लेना पक्का नहीं है। पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश का सपोर्ट कर रहा है। बता दें कि बांग्लादेश के भारत न आने की वजह से उनको आईसीसी ने वर्ल्ड कप से निकाल दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया है। बांग्लादेश सुरक्षा कारणों के चलते अपने वर्ल्ड कप मुकाबले भारत से बाहर खेलना चाहता था। लेकिन, आईसीसी ने उनकी यह डिमांड खारिज कर दी।
दूसरी ओर, पाकिस्तान अब खुलकर बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन इसके बावजूद उनका खेलना पक्का नहीं है। सोमवार यानी आज पाकिस्तान के पीएस और पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी की मीटिंग भी हुई थी, जिसमें अंतिम फैसला आने वाले शुक्रवार या सोमवार को लिए जाने की बात हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के सपोर्ट में पाकिस्तान ने पूरे वर्ल्ड कप में काली पट्टी बांधकर भी खेल सकता है। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो इसपर आईसीसी क्या एक्शन लेगा और नियम क्या कहते हैं? आइये जानते हैं।
क्या एक्शन ले सकता है आईसीसी?
यदि कोई खिलाड़ी आईसीसी और अपनी राष्ट्री य टीम की पूर्व अनुमति के बिना किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान काली पट्टी पहनता है तो आईसीसी इसे अपने क्लोथिंग और इक्वेपमेंट नियमों का उल्लंघन मानेगी। 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने फलिस्तीन के सपोर्ट में काली पट्टी बांधी थी। इसके बाद उनको आईसीसी से वॉर्निंग मिली थी।
पहली बार ऐसी गलती करने पर खिलाड़ी को आमतौर पर फटकार लगाई जाती है, क्योंकि यह 'अन्य उल्लंघन' की श्रेणी में आता है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, पूर्व अनुमति के बिना व्यक्तिगत संदेशों को प्रदर्शित करना बैन है, जिनमें राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय मुद्दों से संबंधित संदेश भी शामिल हैं। अगर कोई खिलाड़ी इस उल्लंघन को दोबारा करता है तो आईसीसी उस पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा सकती है। अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में काली पट्टी बाांधने की हरकत करती है तो उनके खिलाफ आईसीसी कुछ इस तरह से एक्शन ले सकती है।