T20 वर्ल्ड कप 2026 से हट सकता है पाकिस्तान? PM शहबाज से बैठक के बाद PCB का बड़ा फैसला अब भी लटका
Hindi Sports HindiPakistan T20 World Cup 2026 Participation Decision Pending Icc Warning India Match T20 वर्ल्ड कप 2026 से हट सकता है पाकिस्तान? PM शहबाज से बैठक के बाद PCB का बड़ा फैसला अब भी लटका
पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी पर अंतिम फैसला टाल दिया है. PM शहबाज शरीफ से PCB चीफ की बैठक के बाद मामला विचाराधीन है. ICC के दबाव और भारत मैच को लेकर असमंजस बना हुआ है.
Published: January 26, 2026 10:23 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
पाकिस्तान का ICC Men’s T20 World Cup 2026 में हिस्सा लेना अब भी अनिश्चित बना हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अहम मुलाकात के बाद भी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. नकवी ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर अभी चर्चा जारी है और सभी विकल्प खुले रखे गए हैं. आखिरी फैसला शुक्रवार या फिर अगले सोमवार तक लिया जा सकता है.
मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री को पूरे ICC मामले से अवगत कराया गया है. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए ही आगे का फैसला लिया जाए. PCB ने यह भी साफ किया है कि सरकार की अनुमति के बिना टीम का किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है, खासकर जब आयोजन भारत से जुड़ा हो.
कब गहराया विवाद?
दरअसल, यह विवाद तब गहराया जब ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. बांग्लादेश ने भारत में खेलने से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इनकार किया था. ICC के इस फैसले से पाकिस्तान सरकार और PCB दोनों नाराज बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान इस मामले में बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहा, जिससे ICC और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान न सिर्फ टूर्नामेंट से हटने बल्कि ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाला मैच भी छोड़ने पर विचार कर रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित है, जो पहले से तय न्यूट्रल वेन्यू समझौते के तहत रखा गया था.
हालांकि PCB ने T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। लेकिन नकवी ने साफ कहा है कि टीम की घोषणा को भागीदारी की पुष्टि न माना जाए. अंतिम फैसला पूरी तरह से पाकिस्तान सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा.
ICC की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
इस बीच ICC ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी भी दी है. सूत्रों के अनुसार, अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटता है तो उस पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. इनमें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से विदेशी खिलाड़ियों की वापसी, ICC फंडिंग में भारी कटौती, एशिया कप से बाहर किया जाना और द्विपक्षीय सीरीज पर रोक जैसे कदम शामिल हो सकते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
About the Author

Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Also Read:

'सच बोलने की कीमत...', कौन हैं 'एंटी-स्टेट' पोस्ट पर 10 साल की सजा पाने वाली पाकिस्तानी वकील इमान मजारी?

ऑस्ट्रेलिया संग सीरीज से पहले भारत को चिढ़ाने लगा पाकिस्तान, कोई बर्दाश्त नहीं ऐसी खराब हरकत | देखें VIDEO

Republic Day: पाकिस्तान का संविधान कब, कैसे और किसने बनाया था, जानें पड़ोसी कब मनाता है अपना गणतंत्र दिवस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
India vs Pakistan T20 World CupIndia Vs PakistanPakistanPakistan T20 World Cup 2026sports newsT20 world cup 2026
More Stories
Read more