क्या वाकई शादी करने वाले हैं विजय-रश्मिका? टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ बोले- 'अगर सच्चा प्यार मिलता है...' - Swayambhu Fame Star Nikhil Siddhartha Reacts On Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Rumours

क्या वाकई शादी करने वाले हैं विजय-रश्मिका? टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ बोले- 'अगर सच्चा प्यार मिलता है...' - Swayambhu Fame Star Nikhil Siddhartha Reacts On Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Rumours

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

फिल्मी गलियारों में पिछले काफी वक्त से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चल रही हैं और अक्सर ही दोनों को साथ में देखा भी जाता है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। खबरों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि 26 फरवरी को दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच अमर उजाला से बातचीत में टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने विजय और रश्मिका की शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने हमें क्या बताया?

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मुझे अभी तक नहीं मिला निमंत्रण
अपनी आगामी फिल्म ‘स्वयंभू’ के प्रमोशन में जुटे निखिल सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि क्या वाकई विजय और रश्मिका शादी करने जा रहे हैं? तो उन्होंने तुरंत हंसते हुए कहा, 'मुझे अभी तक शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। जब निमंत्रण मिलेगा तो मैं आपको जरूर बता दूंगा, लेकिन फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है।'

विज्ञापन विज्ञापन
टॉलीवूड में इस विषय को लेकर हो रही चर्चा पर अभिनेता ने कहा कि देखिए, दोनों स्क्रीन पर साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। मेरा मानना है कि अगर किसी को सच्चा प्यार मिलता है, तो उसे खुश रहना चाहिए। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा।

Swayambhu Fame Star Nikhil Siddhartha Reacts On Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Rumours

विजय देवरकोंडा और रश्मिका - फोटो : एक्स

विजय अच्छे इंसान हैं और रश्मिका सुपरस्टार हैं’
विजय और रश्मिका की तारीफ करते हुए निखिल ने कहा, 'विजय बहुत अच्छे इंसान हैं और रश्मिका एक सुपरस्टार हैं। दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो बस इतना कहूंगा कि शादी में मुझे जरूर बुलाना।'

Swayambhu Fame Star Nikhil Siddhartha Reacts On Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Marriage Rumours

निखिल सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया तेलुगु इंडस्ट्री से जुड़ा है खास रिश्ता
गौरतलब है कि निखिल, विजय और रश्मिका तीनों ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और अपने दम पर पैन-इंडिया पहचान बना चुके हैं। निखिल को खास तौर पर फिल्म 'कार्तिकेय' से बड़ी लोकप्रियता मिली थी। ऐसे में इंडस्ट्री के अंदरूनी सर्कल में इन अफवाहों को लेकर स्वाभाविक तौर पर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल विजय और रश्मिका की शादी को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। दोनों की ओर से अब तक किसी भी वेडिंग डेट या शादी की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं निखिल अपनी फिल्म 'स्वयंभू' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View Original Source