Republic Day:हाथरस पुलिस लाइन में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण, परेड सलामी, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित - Republic Day Celebrated In Hathras Police Line
विस्तार Follow Us
हाथरस के रिजर्व पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया। राज्य मंत्री होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने परेड को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
परेड में कुल 08 टोलीयों ने भाग लिया, जिसमें सिविल पुलिस, पुलिस लाइन प्लाटून, पीएसी, महिला पुलिस,प्रशिक्षु आऱक्षी,एनसीसी पुरुष व महिला शामिल रही। इसके अलावा मोटरसाईकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, वज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने भी भाग लिया। श्री रामचन्द्र अग्रवाल कन्या इण्टर कॉलेज, श्रीमती रामश्री देवी कन्या इण्टर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, सेन्ट फ्रांसिस इण्टर कॉलेज, बीएलएस पब्लिक कॉलेजआदि के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है। यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है। इस दौरान एसपी चिंरजीव नाथ सिन्हा, सीओ लाइन हिमांशु माथुर, राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (द्वितीय कमांडर), सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
राष्ट्रपति पुलिस पदक
1. सेवानिवृत् उ0नि0 धर्मपाल सिंह
2. निरीक्षक केशवदत्त शर्मा जनपद हाथरस ।
गृह मंत्रालय भारत सरकार सेवा पदक
1. उ0नि0 बंगाली बाबू - अति उत्कृष्ट सेवा पदक
2. मु0आ0 32 अमित यादव - उत्कृष्ट सेवा पदक
पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह
1. उ0नि0 अनिल कुमार - उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
2. मु0आ0 स0पु0 रामसेवक - सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मैडल
1. आरक्षी हितेश कुमार शर्मा थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
2. आरक्षी अरुण कुमार थाना सादाबाद जनपद हाथऱस ।
पुलिस महानिदेशक सेवा सम्मान चिन्ह
उ0नि0 धीरज कुमार प्रभारी एसओजी जनपद हाथरस ।
मुख्यमंत्री विशिष्ट योगदान सेवा सम्मान चिन्ह
1. क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ जयनेन्द्र नाथ अस्थाना - महाकुम्भ सेवा मेडल
परेड कमांडरों को स्मृति चिन्ह
1. प्रथम कमांडर- हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी लाइन
2. द्वितीय कमांडर - राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक
3. तृतीय कमांडर- सुशील कुमार, उ0नि0 सशस्त्र पुलिस
परेड प्लाटून कमांडरों को स्मृति चिन्ह
1. प्रथम टोली कमांडर- उ0नि0 नीलेश यादव ।
2. द्वितीय टोली कमांडर- उ0नि0प्र0 अतुल कुमार ।
3. तृतीय टोली कमांडर- उ0नि0प्र0 अजयराज सिंह ।
4. चतुर्थ टोली कमांडर- उ0नि0 महावीर सिंह ।
5. पंचम टोली कमांडर- प्लाटून कमांडर रतनलाल ।
6. षष्टम टोली कमांडर- म0उ0नि0 शिवानी चौधरी ।
7. सप्तम टोली कमांडर- एनसीसी कैडेट ऋषभ गौतम ।
8. अष्टम टोली कमांडर- सीनियर अण्डर आफिसर रश्मी ।
अपर पुलिस महानिदेशक डायल -112 परियोजना प्रशस्ति पत्र
1. कमांडर रूपेश कुमार - रिस्पांस टाइम
2. सव कमांडर नीलेश कुमार - रिस्पांस टाइम
3. चालक मनोज कुमार - रिस्पांस टाइम
4. कमांडर अमन यादव - रिस्पांस टाइम
5. सव- कमांडर अभिनाश - रिस्पांस टाइम
6. चालक भीम सिंह - रिस्पांस टाइम
7. कमांडर जितेन्द्र उपाध्याय - रिस्पांस टाइम
8. सब कमांडर देवी चरन सिंह - रिस्पांस टाइम
9. चालक पवन चौधरी - रिस्पांस टाइम
10. आरक्षी गणेश दत्त - आईओआईपी कर्मी हाथरस ।