Republic Day 2026: Grand Tricolor Padyatra Held In Darbhanga With 501 Feet Long Flag, Tableau Of Bharat Mata - Bihar News

Republic Day 2026: Grand Tricolor Padyatra Held In Darbhanga With 501 Feet Long Flag, Tableau Of Bharat Mata - Bihar News

विस्तार Follow Us

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दरभंगा में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला, जब 501 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस आयोजन ने शहर को राष्ट्रीय उत्साह और गौरव के रंग में रंग दिया।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
दरभंगा तिरंगा मंच की पहल
इस तिरंगा पदयात्रा का आयोजन दरभंगा तिरंगा मंच की ओर से किया गया। आयोजकों के अनुसार यह मंच पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार तिरंगा यात्रा का आयोजन करता आ रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है। विज्ञापन विज्ञापन
 
मनोकामना मंदिर से कर्पूरी चौक तक यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राज परिसर स्थित मनोकामना मंदिर से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लहेरियासराय के कर्पूरी चौक तक पहुंची। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और यात्रा का स्वागत किया।

पढ़ें- Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
 
501 फीट लंबा तिरंगा बना मुख्य आकर्षण
यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण लगभग 501 फीट लंबा तिरंगा रहा, जिसे संभालने के लिए कई लोग एक साथ लगे हुए थे। इसके साथ भारत माता की भव्य झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा।
 
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
पदयात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। आयोजक राजेश कुमार झा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देना है।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more headlines in Hindi.

View Original Source