Republic Day: भारत को दिल से मुबारकबाद, दोस्त से दुश्मन बने 2 ताकतवर मुस्लिम देशों ने ऐसे दी गणतंत्र दिवस की बधाई - saudi arabia and uae leadership sends republic day greetings to india president and narendra modi

Republic Day: भारत को दिल से मुबारकबाद, दोस्त से दुश्मन बने 2 ताकतवर मुस्लिम देशों ने ऐसे दी गणतंत्र दिवस की बधाई - saudi arabia and uae leadership sends republic day greetings to india president and narendra modi
रियाद

: पश्चिम एशिया और मुस्लिम वर्ल्ड के सबसे ताकतवर देशों में शुमार सऊदी अरब और यूएई ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) और सऊदी की शीर्ष लीडरशिप ने अपने संदेश में भारत को मुबारकबाद देते हुए आपसी रिश्ते बेहतर करने पर जोर दिया है। हालिया समय में यूएई और सऊदी अरब के रिश्ते खराब हैं। दोनों में कई मुद्दों पर तनातनी है लेकिन दोस्त से दुश्मन बने इन दोनों मुल्कों ने भारत से बेहतर रिश्तों पर जोर दिया है।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई संदेश भेजा है। दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और प्रेसिडेंशियल कोर्ट के चेयरमैन महामहिम शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान ने भी इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं।

सऊदी से भी आई भारत को मुबारकबाद

सऊदी अरब की टॉप लीडरशिप ने भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी है। दोनों ने सऊदी-भारत के संबंधों को बेहतर करने की बात भी कही है।

यूएई और सऊदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत को बधाई दी है। उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अमेरिका को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी कहते हुए दोनों देशों के रिश्ते को खास बताया है।चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन-भारत संबंधों पर जोर देते हुए दिल्ली को रिपब्लिक डे की बधाई दी है।

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

भारत ने 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झंडा फहराया। इस साल की थीम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर इस बार भारत की मुख्य अतिथि रहीं।

View Original Source