Ranabaali:शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार साथ होंगे विजय-रश्मिका, शनिवार को फैंस के साथ साझा करेंगे कुछ खास - Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Film Ranabaali New Poster Jayamma Special Surprise On Feb 28 Mythri Movie

Ranabaali:शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार साथ होंगे विजय-रश्मिका, शनिवार को फैंस के साथ साझा करेंगे कुछ खास - Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Film Ranabaali New Poster Jayamma Special Surprise On Feb 28 Mythri Movie

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' के निर्माताओं ने आज फिल्म का एक खास पोस्टर जारी किया है, जिसमें सिर्फ राणाबाली और जयम्मा के हाथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही निर्माताओं ने कल शनिवार को कुछ खास साझा करने का वादा किया है। जानिए किस समय 'राणाबाली' फिल्म से जारी होगा कुछ खास?

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं विज्ञापन विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


निर्माताओं का पोस्ट
मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम पर आगामी तेलुगु भाषा की फिल्म 'राणाबाली' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म में रश्मिका और विजय दोनों हैं। तो हो सकता है कि यह दोनों हाथ रश्मिका और विजय के ही हों।

कल इस समय मिलेगा खास सरप्राइज
विजय और रश्मिका की शादी के बाद फैंस उनकी फिल्म 'राणाबाली' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्माताओं ने रश्मिका-विजय की शादी के एक दिन बाद ही फिल्म 'राणाबाली' का पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे राणाबाली और जयम्मा।' आगे निर्माताओं ने जानकारी देते हुए लिखा, '28 फरवरी को एक खास सरप्राइज देखने को मिलेगा। जिसे देखने के बाद आप एक बार फिर उनसे प्यार में पड़ जाएंगे।'

कब रिलीज होगी फिल्म 'राणाबाली'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बाद फिर से एक साथ 'राणाबाली' में नजर आएंगे। विजय और रश्मिका अभिनीत फिल्म 'राणाबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा 'राणाबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में खलनायक का किरदार हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Tabaahi: 2 मार्च को आएगा 'टॉक्सिक' का पहला गाना, रिलीज हुआ पहला रोमांटिक पोस्टर...

View Original Source