जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नजर आए राजपाल यादव, कैमरे के सामने मजाक के मूड में दिखे अभिनेता - Rajpal Yadav First Time In Public After Release From Tihar Jail

जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नजर आए राजपाल यादव, कैमरे के सामने मजाक के मूड में दिखे अभिनेता - Rajpal Yadav First Time In Public After Release From Tihar Jail

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

अभिनेता राजपाल यादव जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। वीडियो में अभनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

पैपराजी संग मजाक के मूड में दिखे राजपाल
राजपाल यादव का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह किसी शूटिंग साइट पर हैं। इस बीच वह कैमरे के सामने दे रहे हैं। जब पैपराजी उनसे दूसरी तरफ आकर पोज देने के लिए कहते हैं तो वह हंसते हुए दूसरी तरफ आ जाते हैं। इसके बाद पैपराजी उनसे कहते हैं 'पानी', इस पर वह जोर से कूदते हैं और खुश होकर वहां से चले जाते हैं। विज्ञापन विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


काम पर लौटे राजपाल

आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव मुंबई पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी है।

'किसी भी फिल्म से ज्यादा फायदेमंद है शाहरुख खान की टीम KKR', करण जौहर ने बताया इस चीज के दीवाने हैं अभिनेता

क्यों जेल गए थे राजपाल?

दरअसल साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जो बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। ऐसे में राजपाल यादव को भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए।
अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गए।

View Original Source