R-day:cm हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित ऐतिहासिक आवास में बाबा साहेब को किया नमन, बताया भावुक और प्रेरणादायी क्षण - On Republic Day Cm Hemant Soren Paid Homage To Baba Saheb At His Historical Residence In London

R-day:cm हेमंत सोरेन ने लंदन स्थित ऐतिहासिक आवास में बाबा साहेब को किया नमन, बताया भावुक और प्रेरणादायी क्षण - On Republic Day Cm Hemant Soren Paid Homage To Baba Saheb At His Historical Residence In London

विस्तार Follow Us

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
संविधान और लोकतंत्र की मजबूत नींव का स्मरण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने विविधताओं से भरे भारत को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला बने हुए हैं। विज्ञापन विज्ञापन
 
सम्मान और स्वाभिमान के अधिकार की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल समानता और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि हर नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित किया। उनके आदर्श और विचार आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें- Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की वापसी के साथ मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, किन विभागों में हो सकता है बदलाव?
 
Article Image

गेस्ट बुक में दर्ज किए भाव
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के आवास पर रखी गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार अंकित किए। उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more headlines in Hindi.

View Original Source