PM आवास योजना के सहारे घर बनाने का है प्लान? अब इस डेट के बाद खरीदी जमीन तो नहीं मिलेगा पैसा, ये डॉक्यूमेंट भी जरूरी

PM आवास योजना के सहारे घर बनाने का है प्लान? अब इस डेट के बाद खरीदी जमीन तो नहीं मिलेगा पैसा, ये डॉक्यूमेंट भी जरूरी

Hindi Business HindiPradhanmantri Awaas Yojana Urban 2 0 Affordable Housing Scheme Rules Changes Latest Update PM आवास योजना के सहारे घर बनाने का है प्लान? अब इस डेट के बाद खरीदी जमीन तो नहीं मिलेगा पैसा, ये डॉक्यूमेंट भी जरूरी

PM Awaas Yojana Urban: PM आवास योजना शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) की शुरुआत 1 सितंबर 2024 में हुई थी.इसका लक्ष्य अगले 5 साल में शहरी गरीबों और मध्यमवर्गीय (EWS/LIG/MIG) परिवारों को पक्का मकान खरीदने, बनाने या किराए पर लेने के लिए किफायती वित्तीय मदद पहुंचाना है.

Published date india.com

Published: January 26, 2026 10:48 PM IST email india.com By Anjali Karmakar email india.com Facebook india.com twitter india.com telegram india.com Follow Us india.com Follow Us PM आवास योजना के सहारे घर बनाने का है प्लान? अब इस डेट के बाद खरीदी जमीन तो नहीं मिलेगा पैसा, ये डॉक्यूमेंट भी जरूरी PMAY-U 2.0 के तहत 1.8 लाख तक की ब्याज सब्सिडी, 2.50 लाख रुपये तक की केंद्रीय मदद दी जाती है.

हर किसी का सपना एक न एक दिन खुद का घर बनाने और पसंद की गाड़ी लेने का होता है. लेकिन, आज की महंगाई के जमाने में पूरी जमा-पूंजी लगाने के बाद भी अपने सपनों का आशियाना खड़ा करना मुश्किल लगता है. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं. इनके जरिए आप अपने घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री आवास (शहरी) ऐसी ही एक योजना है.

कब हुई थी शुरुआत?
आवास योजना का कॉन्सेप्ट वैसे तो कांग्रेस के जमाने का है. 1996 में इंदिरा आवास योजना के नाम से स्कीम शुरू की गई थी. 2014 के बाद इस योजना की समीक्षा हुई. फिर कुछ बदलावों के साथ 1 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (PM Awaas Yojana-G) की शुरुआत की गई. बाद में इसका शहरी वर्जन भी लॉन्च हुआ. अभी प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा फेज (PM Awaas Yojana-U 2.0) चल रहा है.

PM आवास योजना-U 2.0 की कब हुई थी शुरुआत?
PM आवास योजना शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) की शुरुआत 1 सितंबर 2024 में हुई थी.इसका लक्ष्य अगले 5 साल में शहरी गरीबों और मध्यमवर्गीय (EWS/LIG/MIG) परिवारों को पक्का मकान खरीदने, बनाने या किराए पर लेने के लिए किफायती वित्तीय मदद पहुंचाना है. आर्थिक मदद के लिए EWS कैटेगरी की इनकम 3 लाख सालाना, LIG की 6 लाख सालाना और MIG की 9 लाख सालाना होनी चाहिए.

कितनी मिलती है आर्थिक मदद?
PMAY-U 2.0 के तहत 1.8 लाख तक की ब्याज सब्सिडी, 2.50 लाख रुपये तक की केंद्रीय मदद दी जाती है. वहीं, झुग्गी निवासियों, स्ट्रीट वेंडरों और कामकाजी महिलाओं को खास प्राथमिकता दी जाती है. इस स्कीम के जरिए 1 करोड़ शहरी परिवारों को पक्का मकान सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है. अगर कोई आवेदक भूमिहीन है, तो राज्य सरकार अपनी ओर से जमीन भी मुहैया करा सकती है. इस योजना के तहत 30 से 45 वर्ग मीटर तक का घर बनाने की परमिशन है.

योजना के नियमों में हुए बदलाव
हालांकि, हाल के समय में सरकार ने PM आवास योजना शहरी 2.0 के नियमों में बदलाव किया है. अगर आपने भी इस योजना के तहत घर बनवाने की प्लानिंग की है. अप्लाई कर दिया है, तो नए नियमों को जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है.

इस डेट के बाद जमीन खरीदी तो नहीं मिलेंगे मकान बनाने के पैसे
इस योजना के तहत अब सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को पैसा मिलेगा, जिन्होंने 31 अगस्त 2024 से पहले जमीन खरीदी है. इसके बाद जिन आवेदकों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई है, उन्हें घर बनाने के लिए मिलने वाले 2.5 लाख रुपये नहीं मिलेंगे. इसके अलावा यह भी जरूरी है कि जमीन रिहायशी इलाके में ही हो. रिहायशी इलाके से बाहर जमीन पर पैसा नहीं मिलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पैसा
पीएम आवास योजना की इस कैटेगरी के तहत 4 किस्तों में पैसा आता है. जमीन के लिए एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. इस सर्टिफिकेट के लिए PM आवास योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद फिजिकल वेरिफिकेशन होगी. फिर सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके आधार पर ही पैसा रिलीज किया जाएगा.

इन कागजों की होगी जरूरत
PM आवास योजना शहरी का फायदा लेने के लिए आपके पास जमीन के कागजात के अलावा बिजली या पानी का पुराना बिल, 31 अगस्त 2024 से पहले नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद होनी चाहिए. साथ में पुरानी वोटर लिस्ट में आपका नाम भी होना जरूरी है.

ऑनलाइन अप्लाई का तरीका क्या है?

ऑफिशियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं. Personal Detail Section में नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जानकारी भरें. आधार कार्ड को यूज करने के लिए Consent अपलोड करें. Search Button पर क्लिक करें. Beneficiary List से नाम, PMAY ID और प्रियोरिटी देखें. अब Click to Register पर क्लिक करें. आपको लाभार्थी की जानकारी दिखेगी. जरूरी जानकारी भरें. आधार कार्ड के इस्तेमाल के लिए Consent अपलोड करें. अगले सेक्शन में लाभार्थी का बैंक डिटेल भरें. अगर आपको लोन भी चाहिए तो Yes चुनें और लोन की रकम भरें. स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर भरें और सबमिट कर दें.

क्या मोबाइल से अप्लाई हो जाएगा?

मोबाइल से Awaasplus 2024 survey App को खोलें. आप जिस भी भाषा (English/Hindi/others) में चाहें उसे चुन लें. दो ऑप्शन होंगे, Assisted Survey और Self Survey, आपको Self Survey चुनना है. आधार नंबर enter करें और Authenticate पर क्लिक करें. Permission Allow करते ही Adhaar Authenticate का प्रोसेस शुरू होगा. I am aware पर टिक करें और Proceed पर क्लिक करें. प्रक्रिया के पूरे होते ही आपके आधार की डीटेल सामने आ जाएगी. Select Location में राज्य, ज‍िला, ब्‍लॉक, पंचायत, गांव चुनें. Add/Edit Survey पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुल जाएगा. पर‍िवार के मुख‍िया का नाम और अन्‍य जानकार‍ियां भरें. e-KYC के बाद आवेदक की बैंक की डीटेल भरनी होगी. जिस नाम से योजना के लिए आवेदन किया है, उन्हीं के बैंक खाते की जानकारी देनी है. Upload Saved Data का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन पर टिक करें और Upload Record पर क्लिक करें. आखिर में सबमिट बटन दबाएं और रेफरेंस नंबर नोटकर के रख लें.

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://pmayu.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाना होगा. फिर इसमें Stakeholder टैब में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और Captcha डालें. आपका नाम होगा, तो जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

About the Author

Anjali Karmakar

Anjali Karmakar

अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें

Also Read:

Article Image

मार्केट से सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं नया घर? ये 4 बैंक करने जा रहे फ्लैटों की नीलामी, प्राइस से प्रोसेस तक...नोट कर लें सारी डिटेल

Article Image

मार्केट से सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं नया घर? ये 4 बैंक करने जा रहे फ्लैटों की नीलामी, प्राइस से प्रोसेस तक...नोट कर लें सारी डिटेल

Article Image

होम लोन क्लोज करने के बाद फटाफट निपटा लें 6 काम, चूक गए तो नहीं मिलेगा प्रॉपर्टी का मालिकाना हक

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

PM Awaas Yojana UrbanHome BuyingHome loanLand Registry

More Stories

Read more

View Original Source