Ott Releases:फरवरी का दूसरा सप्ताह भी होगा धमाकेदार; वैलेनटाइन वीक में रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में - Kohrra 2 Mana Shankara Vara Prasad Garu Bhanupriya Bhooter Hotel These Film Series To Release On Ott This Week
विस्तार
Add as a preferred
source on google
फरवरी का महीना है। वैलेनटाइन वीक चल रहा है। मोहब्बत वाले इस महीने में अगर आप घर बैठे कोई बढ़िया सी मूवी या सीरीज देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर आपके लिए दिलचस्प विकल्प हैं। इस सप्ताह ओटीटी के पिटारे में कई बढ़िया फिल्में और सीरीज हैं। फटाफट देखिए इस वीक की लिस्ट...
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

'अमर विश्वास' - फोटो : सोशल मीडिया
'अमर विश्वास'
छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले राजीव खंडेलवाल अपनी नई सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। वे कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'अमर विश्वास' में नजर आएंगे। इसमें वे वकील की भूमिका अदा करने वाले हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 11 फरवरी से स्ट्रीम होगी। इसमें आमिर अली, बरखा बिष्ट और रवि बहल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
विज्ञापन विज्ञापन

कोहरा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'कोहरा सीजन 2'
वेब सीरीज 'कोहरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन फरवरी से स्ट्रीम होगा। बरुण सोबती और मोना सिंह अभिनीत यह सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। मोना सिंह इस सीरीज में एक सख्त पंजाबी पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी।

'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' - फोटो : सोशल मीडिया
'माना शंकरा वर प्रसाद गारू'
चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा अभिनीत यह फिल्म भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इस तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। थिएटर्स में यह फिल्म 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 11 फरवरी 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

'थलाइवर थंबी थलाइमायिल' - फोटो : सोशल मीडिया
'थलाइवर थंबी थलाइमायिल'
इस वीक ओटीटी पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है। तमिल फिल्म 'थलाइवर थंबी थलाइमायिल' इस वीक की लिस्ट में शामिल है। नितीश सहदेव द्वारा निर्देशित यह पॉलिटिकल सटायर फिल्म 11 जनवरी 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म में जीवा, थम्बी रमैया और इलावरसु जैसे सितारे हैं। यह 12 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

भानुप्रिया भूतर होटल' - फोटो : सोशल मीडिया
'भानुप्रिया भूतर होटल'
यह एक बंगाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में स्थित एक आलीशान होटल पर आधारित है। इसमें मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बोनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन अरित्र मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे 13 फरवरी 2026 से जी5 पर देखा जा सकता है।

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' - फोटो : सोशल मीडिया
'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स'
यह अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म बीते वर्ष सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। इसका निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इस फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे सितारे हैं। ओटीटी पर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।