Ott Release:फरवरी के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का बवंडर, दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज - The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam These Film And Series To Release On Ott This Week

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

फरवरी विदा ले रही है। रंगों के त्योहार होली की तैयारी है। सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' से लेकर 'अस्सी' तक की चर्चा है। कुछ नई फिल्में भी रिलीज होंगी। थिएटर्स के अलावा कुछ सीरीज और फिल्में हमेशा की तरह ओटीटी पर भी आएंगी। फरवरी के इस आखिरी वीक में ओटीटी पर मनोरंजन का धमाल रहेगा। जानिए इस बार क्या-क्या है पिटारे में?

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया

इक्कीस
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' इस साल पहली जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। अगस्त्य नंदा ने लीड रोल अदा किया है। यह फिल्म 26 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन विज्ञापन

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

इक कुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

'इक कुड़ी'
यह शहनाज गिल अभिनीत फिल्म है। इसमें शहनाज ने दोहरी भूमिका अदा की है। यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर 26 फरवरी से स्ट्रीम होगी। यह फिल्म शादी और रिश्तों को एक महिला के नजरिए से दिखाने की कोशिश करती है।

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

फिल्म 'द ब्लफ' - फोटो : इंस्टाग्राम

द ब्लफ
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' भी फरवरी के आखिरी सप्ताह की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। यह 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर आएगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लॉवर ने किया है। 

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

अक्यूज्ड - फोटो : यूट्यूब

अक्यूज्ड
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा अभिनीत फिल्म अक्यूज्ड भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी से स्ट्रीम होगी। 'अक्यूज्ड' पोलैंड में सेट सस्पेंस ड्रामा है।

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' - फोटो : सोशल मीडिया

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम
मराठी फिल्म 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक 27 फरवरी 2026 से जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से मराठी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या के मुद्दे को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के पुराने छात्र और शिक्षक संस्था को बचाने के लिए साथ आते हैं। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर, प्राजक्ता कोली, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे सितारे अहम रोल में हैं।

The Bluff Ikkis Accused Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam these film and Series To Release On OTT This Week

साइको सैयां-पैराडाइज सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ये भी हैं लिस्ट में
इसके अलावा इस वीक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज 'साइको सैयां' भी रिलीज होगी। तेजस्वी प्रकाश, रवि किशन और अनुद सिंह ढाका जैसे सितारों से सजी यह सीरीज 24 फरवरी से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। इसके अलावा पैराडाइज सीजन 2 को 23 फरवरी, 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 

View Original Source