फर्स्ट फेज में किस जिले को कितना 'समृद्ध' बनाए सीएम नीतीश, जान लीजिए पाई-पाई का हिसाब - nitish kumar samriddhi yatra first phase which district of bihar got what

फर्स्ट फेज में किस जिले को कितना 'समृद्ध' बनाए सीएम नीतीश, जान लीजिए पाई-पाई का हिसाब - nitish kumar samriddhi yatra first phase which district of bihar got what
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का फर्स्ट फेज पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण की तैयारी है। इस दौरान हर जिले को करोड़ों की सौगात सीएम नीतीश दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रचा। पदभार संभालते ही वे विकास कार्यों को गति देने के लिए 16 से 24 जनवरी तक समृद्धि यात्रा पर निकले। इसके पहले चरण में सीएम नीतीश ने बिहार के 9 जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिए 3 हजार 28 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलगी।


किस जिलों को कितना समृद्ध बनाए सीएम नीतीश

जिला'समृद्धि यात्रा' में क्या मिला

वैशाली 152 करोड़ मुजफ्फरपुर 853 करोड़ सिवान 202 करोड़ सारण (छपरा) 538 करोड़ गोपालगंज 316 करोड़ सीतामढ़ी-शिवहर 613 करोड़ पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 172 करोड़ पश्चिमी चंपारण (बेतिया) 182 करोड़ कुल 3,028 करोड़

वैशाली

वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 24 जनवरी को पहुंची थी 54 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास और 98 करोड़ की 103 योजनाओं का उद्घाटन नीतीश कुमार ने महुआ में बन रहे मेडिकल कॉलेज का स्पॉट विजिट किया

मुजफ्फरपुर

समृद्धि यात्रा के दौरान 23 जनवरी को सीएम नीतीश पहुंचे थे मुजफ्फरपुर जिले को 853 करोड़ की लागत वाली 172 योजनाओं की सौगात 212 करोड़ रुपए की लागत से 47 योजनाओं का उ‌द्घाटन हुआ 194 करोड़ की लागत से 89 योजनाओं का शिलान्यास किया गया 447 करोड़ रुपए की 36 योजनाओं का कार्यारंभ भी सीएम नीतीश ने किया

सिवान

सिवान में समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम ने 22 जनवरी को दस्तक दी 157 करोड़ की 40 योजनाओं का शिलान्यास, 45 करोड़ की 31 योजनाओं का उद्घाटन सीएम नीतीश ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा का स्पॉट विजिट किया आंदर ढाला से हुसैनगंज रोड के चौड़ीकरण काम का भी निरीक्षण किया

सारण

21 जनवरी को समृद्धि यात्रा के सीएम ने सारण को सौगात दी 451 करोड़ की 45 योजनाओं का शिलान्यास और 87 करोड़ की 24 योजनाओं का उद्घाटन जीविका सिलाई केंद्र और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का स्पॉट विजिट जन-संवाद कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित किया

गोपालगंज

गोपालगंज में 20 जनवरी को सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा पहुंची थी 181 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 135 करोड़ की 7 योजनाओं का उद्घाटन बतरदेह पंचायत में सारण तटबंध के निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ गोपालगंज में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा

सीतामढ़ी-शिवहर

19 जनवरी को नीतीश समृद्धि याता दो जिलों के लिए थी सीतामढ़ी में 346 करोड़ की 41 योजनाओं का शिलान्यास 208.12 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन बेलसंड प्रखंड अंतर्गत चंदौली पुल का उद्घाटन किया गया शिवहर में 17 करोड़ की लागत की 28 योजनाओं का शिलान्यास 42 करोड़ रुपए की लागत की 75 योजनाओं का उद्घाटन

पूर्वी चंपारण

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 17 जनवरी को मोतिहारी में थी पूर्वी चंपारण में 34 करोड़ की 40 योजनाओं का शिलान्यास 138 करोड़ की लागत की 30 योजनाओं का उद्घाटन हुआ मोतिहारी में महिला आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मुआयना

पश्चिमी चंपारण

समृद्धि यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी को बेतिया से हुई थी 153 करोड़ की 125 योजनाओं का शिलान्यास किया गया 29 करोड़ की लागत की 36 योजनाओं का उद्घाटन हुआ कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

View Original Source