लिव इन पार्टनर का मर्डर:रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने मुंबई से आया बॉयफ्रेंड, आखिर क्यों ईंट से फोड़ दी खोपड़ी? - Murder Of Live-in Partner Boyfriend Came From Mumbai Murder Girlfriend

लिव इन पार्टनर का मर्डर:रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने मुंबई से आया बॉयफ्रेंड, आखिर क्यों ईंट से फोड़ दी खोपड़ी? - Murder Of Live-in Partner Boyfriend Came From Mumbai Murder Girlfriend

विस्तार Follow Us

यूपी के गाजीपुर स्थित कोतवाली के बेयपुर देवकली गांव में रविवार को एक युवक ने युवती के सिर पर ईंट पर वार कर हत्या कर दी। दोनों कई दिनों से मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब दस दिन पूर्व युवती नाराज होकर घर चली आई थी, उसे वापस ले जाने के लिए आरोपी आया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर गिरफ्तार करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बेयपुर देवकली गांव निवासी सर्वेश यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बहन रिंता यादव (25) और वाराणसी के चौबेपुर निवासी राजीव यादव से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों मुंबई में साथ रहते थे। करीब दस दिन पूर्व रिंता यादव घर चली आई थी। 

विज्ञापन विज्ञापन

इधर, सुबह पहुंचा सर्वेश यादव बहन पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान दोनों कहासुनी हुई। आरोपी ने बहन के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई सर्वेश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस ने आरोपी राजीव यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

View Original Source