Meerut:‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, फर्जी सांसद पास लगाकर घूम रहा था, भेजा जेल - Meerut: Anjali Arora’s Boyfriend Arrested In Meerut For Using Fake Mp Pass On Car
विस्तार Follow Us
मेरठ पुलिस ने ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
रविवार शाम गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर एसएसपी विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आकाश की कार को रोका गया, जहां पास जांच में फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पास मिलने के बाद पुलिस ने आकाश संसनवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चेकिंग के दौरान कई लग्जरी गाड़ियां भी सीज
पुलिस की इस विशेष चेकिंग मुहिम में थार, स्कॉर्पियो, डिफेंडर समेत कई गाड़ियों को भी सीज किया गया। इस दौरान आकाश संसनवाल समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।
दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ क्षेत्र के कटवारिया सराय का निवासी है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजली अरोड़ा का मंगेतर बताया जा रहा है।
अंजली अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने से सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रिय हुई थीं और उन्हें लोग ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं।