मनीष पॉल ने पत्नी संयुक्ता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम्हारी वजह से मेरा जीवन खूबसूरत खुशियों...' - Maniesh Paul Wishes Wife Sanyukta Paul Happy Birthday Share Beautiful Photos And Wrote Lovely Note

मनीष पॉल ने पत्नी संयुक्ता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम्हारी वजह से मेरा जीवन खूबसूरत खुशियों...' - Maniesh Paul Wishes Wife Sanyukta Paul Happy Birthday Share Beautiful Photos And Wrote Lovely Note

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल के जन्मदिन पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ मनीष ने पत्नी के लिए एक प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने पत्नी के लिए अपना प्यारा और सम्मान जाहिर किया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मनीष ने पत्नी के लिए लिखा प्यारा मैसेज
मनीष ने इंस्टाग्रम पर अपनी और पत्नी संयुक्ता की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं उस प्यारी लड़की को, जो हर चीज को खूबसूरत बना देती है। क्योंकि वो अंदर से भी और बाहर से भी बहुत सुंदर है। 

View this post on Instagram

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)


विज्ञापन विज्ञापन

मनीष ने किया पत्नी का शुक्रिया
मनीष ने आगे लिखा, 'जो हमेशा सबके लिए साथ रहती है। जिसकी वजह से मैं कह सकता हूं कि मेरी जिंदगी खूबसूरत और खुशियों से भरी है। लव यू। हर एक चीज के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू और जब मैं कहता हूं हर चीज, तो सच में हर चीज के लिए।'

सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
मनीष की पत्नी संयुक्ता के जन्मदिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी है। शमा सिकंदर, रोशनी चोपड़ा और ईशा गुप्ता ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', अभिनेता गजराज राव ने लिखा, 'श्रीमती पॉल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', मौनी रॉय ने लिखा, 'सैम को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं', वहीं कई फैंस ने संयुक्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मनीष पॉल और संयुक्ता के बारे में
मनीष पॉल और संयुक्ता की शादी 29 जनवरी 2007 को हुई थी। यह एक बंगाली पारंपरिक विवाह था। दोनों स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।

यह भी पढ़ें: मनीषा कोइराला ने दी संजय लीला भंसाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'स्नेह, प्रशंसा और सम्मान के साथ...'

View Original Source