करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर अनोखे तरीके से बरसाया प्यार, देखकर फैंस रह गए हैरान; वीडियो वायरल - Karan Kundra Tattooed Tejasswi Prakash Face On His Chest Says Its Surprise Ahead Of Her Web Series Release
विस्तार
Add as a preferred
source on google
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों लगभग पिछले 11 साल से साथ में हैं। ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ता है। अब करण ने तेजस्वी के लिए कुछ ऐसा किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
करण ने बनवाया तेजस्वी का टैटू
करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई में रमजान के दौरान आयोजित हुई इफ्तार पार्टी का है। इस दौरान करण ने अपने सीने पर बना गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का टैटू पैपराजी को दिखाया। जिसे देख उनके फैंस और पैपराजी चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी का चेहरा अपनी छाती के दाहिनी ओर गुदवाया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैटू स्थायी है या अस्थायी। बैंगनी कुर्ते में सजे करण मुस्कुराते हुए अपने टैटू को दिखाते नजर आए। करण का ये वीडियो अब तेजी से वायरल है।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी को दिया सरप्राइज
इसके बारे में बुज्जूका स्पॉटलाइट से बात करते हुए करण ने बताया कि यह तेजस्वी के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने कहा कि उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज हो रही है और क्योंकि इसका नाम साइको सैयां है, इसलिए मैं साइको सैयां बन गया। यह तेजू के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, वीडियो सबसे पहले उन तक पहुंच जाएगा।
यह खबर भी पढ़ेंः Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? निर्देशक की हेल्थ पर परिवार ने दी जानकारी
2015 में हुई थी मुलाकात, अब करने जा रहे शादी
करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। उनकी शुरुआती दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। उन्होंने शो में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और तब से साथ हैं। वे कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हाल ही में, एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, करण ने खुलासा किया कि वे इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं।