मुश्किल वक्त में जॉन अब्राहम समेत इन क्रिकेटर ने दिया साथ, रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया किस काम में हुए कामयाब - John Abraham And Sonu Nigam Called Ranveer Allahbadia After Latent Controversy
विस्तार
Add as a preferred
source on google
डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए कई सेलेब्स का इंटरव्यू करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान उनके बुरे दौर के बारे में पूछा। रणवीर ने दावा किया कि उस समय एक्टर जॉन अब्राहम और कुछ दूसरे सेलेब्स ने उनका साथ दिया था।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
फराह अपने कुक दिलीप के साथ रणवीर अल्लाहबादिया के अपार्टमेंट गईं। जब उन्होंने रणवीर से लेटेंट विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 'उसके बाद मेरा पॉडकास्ट बंद हो गया, मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं बस भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे मेरा काम वापस दे दें। मुझे बस काम करने का मौका चाहिए था क्योंकि हम शूटिंग भी नहीं कर पा रहे थे।' विज्ञापन विज्ञापन

सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @sonunigamofficial
इन सेलेब्स ने दिया रणवीर का साथ
रणवीर ने कहा, 'जॉन अब्राहम सर ने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझे खुद को संभालने के लिए कहा और कहा कि मीडिया में यह नॉर्मल है। उस दौरान सोनू निगम, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने भी मुझे फोन किया। मैं अतीत को नहीं बदल सका, लेकिन मैं भविष्य को बदल सकता हूं। छह साल की पॉडकास्टिंग यात्रा के बाद मुझे मजबूरी में ब्रेक मिला। मैं बस आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं; मैंने बहुत से लोगों को, यहां तक कि खुद को भी माफ करने की कोशिश की है। कुछ हद तक, मैं सफल रहा हूं।'
क्या मंडे टेस्ट में फेल हुई 'दी दीवाने सहर में'? जानें चौथे दिन 'आस्सी' को दी मात या रही पीछे
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि कॉमेडियन समय रैना के एक शो में माता-पिता और यौन संबंध के बारे में कमेंट करने के बाद रणवीर कानूनी मुश्किल में पड़ गए थे। शो में मौजूद पैनलिस्ट में समय रैना, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी थे।
मार्च 2025 में, सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के पॉडकास्ट को कैंसिल करने की सरकारी वकील की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि रणवीर शालीनता के साथ अपना शो चलाने के लिए आजाद हैं।