Israel:गाजा में आखिरी इस्राइली बंधक के अवशेष बरामद, युद्धविराम के दूसरा चरण को लागू करने का रास्ता साफ - Israel Says Remains Of Final Hostage In Gaza Have Been Recovered

Israel:गाजा में आखिरी इस्राइली बंधक के अवशेष बरामद, युद्धविराम के दूसरा चरण को लागू करने का रास्ता साफ - Israel Says Remains Of Final Hostage In Gaza Have Been Recovered

इस्राइल ने सोमवार को घोषणा की कि गाजा में आखिरी बंधक रेन ग्विली के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। इससे इस्राइल-हमास संघर्ष को रोकने वाले युद्धविराम के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। इससे एक दिन पहले इस्राइली सरकार ने बताया था कि सेना उत्तरी गाज के एक कब्रिस्तान में ग्विली के अवशेष ढूंढने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।  और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

गाजा युद्धविराम के पहले चरण में शेष सभी बंधकों को वापस लाना एक अहम शर्त थी, चाहे वे जीवित हों या मृत। ग्विली के परिवार ने इस्राइली सरकार से अपील की थी कि जब तक उनके अवशेष वापस नहीं लाए जाते, तब तक युद्धविराम दूसरे चरण में न जाए।  विज्ञापन विज्ञापन
 
इस्राइल और हमास पर मध्यस्थों का दबाव है कि वे अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के दूसरे चरण में आगे बढ़ें। यह युद्धविराम 10 अक्तूबर को लागू हुआ था। इस्राइल ने कई बार हमास पर आरोप लगाया था कि वह आखिरी बंधक के अवशेष की बरामदगी में जानबूझकर देरी कर रहा है। वहीं, हमास ने कहा था कि ग्विली के अवशेषों के बारे में उसके पास जो भी जानकारी थी, वह उसने दे दी है। उसने इस्राइल पर आरोप लगाया कि वह उन इलाकों में खोज में बाधा डाल रहा है, जो इस्राइली सेना के नियंत्रण में हैं। 

इस्राइली सेना ने कहा था कि ग्विली के अवशेषों को ढूंढने के लिए उस इलाके में यह अभियान चलाया गया, जिसे यलो लाइन कहा जाता है, जो इस क्षेत्र को अलग करती है। 
 
सात अक्तूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिण इस्राइल पर हमले किए थे। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और ढाई से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइली ने जवाबी हमले किए और 60 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए। 24 साल के पुलिस अधिकारी ग्विली इस हमले के दौरान हमास के लड़ाकों से लड़ते हुए मारे गए थे। ग्विली के अवशेष मिलने से पहले संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 20 जीवित बंधकों और 27 अन्य लोगों के अवशेष इस्राइल लौटाए जा चुके थे। इनमें सबसे हालिया वापसी दिसंबर की शुरुआत में हुई थी। इसके बदले में इस्राइल ने सैकड़ों फलिस्तीनियों के शव गाजा भेजे हैं।

View Original Source