Iran-us Clash:ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, Uae ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक - Iran-us Clash United Arab Emirates Has Banned Use Of Its Airspace For Military Operations Against Iran

Iran-us Clash:ईरान पर हमले की आशंकाओं के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, Uae ने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक - Iran-us Clash United Arab Emirates Has Banned Use Of Its Airspace For Military Operations Against Iran

विस्तार Follow Us

इस्लामिक गणराज्य ईरान की सरकार अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। खामेनेई सत्ता के खिलाफ जनता का विरोध प्रदर्शन जारी रहने से देश के अंदर गृह युद्ध के हालात बने हुए हैं। वहीं अमेरिका की लगातार धमकियों से युद्ध जैसे संकट से भी ईरान गुजर रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बड़ा झटका दिया है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (26 जनवरी) को साफ कहा है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई के लिए अपने हवाई क्षेत्र, भूभाग या क्षेत्रीय जल का उपयोग नहीं होने देगा। जो कि ईरान के साथ अपनी दोस्ती की प्रतिबद्धता दिखाई है।  विज्ञापन विज्ञापन

दरअसल, ईरान में सैन्य कार्रवाई की संभावना को लेकर अनिश्चितता तब से बनी हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि एक 'विमानों का बेड़ा' उनकी तरफ बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि देश अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है व किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई में अपनी भूमि, हवाई क्षेत्र या जल क्षेत्र की अनुमति नहीं देगा।

खबर अपडेट हो रही है...

View Original Source