Ind Vs Wi:वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट - Rinku Singh Will Join Team India Before Ind Vs Wi Super 8 T20 World Cup Match Says Devajit Saikia

Ind Vs Wi:वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट - Rinku Singh Will Join Team India Before Ind Vs Wi Super 8 T20 World Cup Match Says Devajit Saikia

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह की वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में उपलब्धता को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। रिंकू अपने पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर लौटे थे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

ये भी पढ़ें: Rinku Singh Father Demise: रिंकू के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया दुख, दिग्गजों ने कैसे दी प्रतिक्रिया? विज्ञापन विज्ञापन

Rinku singh will join team india before ind vs wi super 8 t20 world cup match says devajit saikia

रिंकू सिंह ने दिया पिता की अर्थी को कांधा - फोटो : ANI पिता के निधन के बाद लौटे थे घर
स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद रिंकू पिता के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस संकट के समय में उनका रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि कर दी है कि रिंकू शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनस से बात करते हुए सैकिया ने कहा, 'रिंकू सिंह कल (शनिवार) कोलकाता में टीम से जुड़ जाएंगे।'

Rinku singh will join team india before ind vs wi super 8 t20 world cup match says devajit saikia

पिता की अंतिम यात्रा में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला नम आखों से दी अंतिम विदाई
रिंकू के पिता खानचंद तीन दिन से नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। वह लिवर कैंसर के स्टेज-4 से जूझ रहे थे। शुक्रवार को खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां स्टार बल्लेबाज और उनके पिता ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। रिंकू की कामयाबी में उनके पिता की अहम भूमिका रही। 

Rinku singh will join team india before ind vs wi super 8 t20 world cup match says devajit saikia

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ANI भारत के लिए अहम है मुकाबला
मौजूदा टूर्नामेंट में रिंकू उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पांच पारियों में कुल 24 रन बनाए हैं, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट होना भी शामिल है। गत विजेता भारत रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 चरण के अहम मुकाबले में उतरेगा। यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से वर्चुअल नॉकआउट माना जा रहा है। इस मैच की विजेता टीम ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!: 10 साल पहले इसी टीम ने खिताब से किया था दूर; टूट गए थे करोड़ों दिल

View Original Source