Ind Vs Wi:क्या कोलकाता में भी बरसेंगे रन, क्यूरेटर ने बताया- भारत-वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज - India Vs West Indies T20 World Cup Super Eight Clash Know Kolkata Eden Garden Pitch Report

Ind Vs Wi:क्या कोलकाता में भी बरसेंगे रन, क्यूरेटर ने बताया- भारत-वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज - India Vs West Indies T20 World Cup Super Eight Clash Know Kolkata Eden Garden Pitch Report

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था और दिखा दिया था कि उसकी बल्लेबाजी में कितना दम है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। यानी जो टीम यह मुकाबला हारेगी उसका सफर सुपर आठ में ही थम जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि ये मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर स्कॉटलैंड और इटली के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था। स्कॉटलैंड ने तब 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। यानी भारत और वेस्टइंडीज मैच में भी रन बसरते हुए नजर आ सकते हैं, जैसा कि पिछले मैच में भी देखने मिला था।  विज्ञापन विज्ञापन

गांगुली ने किया पिच का निरीक्षण
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार शाम पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह ढकने से पहले उसका निरीक्षण किया। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्यूरेटर सुजान मुखर्जी और बोर्ड के मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक के साथ लंबी चर्चा की। पूर्व भारतीय कप्तान ने दोनों छोर से पिच की सतह का मुआयना किया। मुखर्जी ने कहा, गांगुली पिच की तैयारी देखकर खुश दिखे। यह वही पिच है जिसका इस्तेमाल विश्व कप के दूसरे मैच में हुआ था। यह पारंपरिक ईडेन विकेट है जिस पर काफी रन बनते हैं और गेंदबाजों के लिए भी कुछ न कुछ होता है।

क्या है पिच रिपोर्ट? 

मुखर्जी ने साथ ही कहा कि मैदान पर काफी ओस भी रहने की संभावना है।  स्कॉटलैंड ने नौ फरवरी को इटली के खिलाफ चार विकेट पर 207 रन का स्कोर बनाकर इस विश्व कप का पहला 200 रन से ज्यादा का स्कोर दर्ज किया था। उसने इटली को 134 पर आउट कर दिया।  पिच काफी सूखी होने की संभावना है जिसके कारण स्पिन गेंदबाजी फिर से अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि ईडेन की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है।  इंग्लैंड के मुकाबलों में यह साफ देखा गया जहां जोफ्रा आर्चर ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या भी अपने मौके को भुनाने की उम्मीद रख सकते हैं।

भारत इस चरण में ईडेन गार्डंस पर अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि वेस्टइंडीज को थोड़ा फायदा मिल सकता है क्योंकि उसने पहले ही यहां दो ग्रुप मैच (स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ) खेले हैं जिसमें उसे जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका के वेस्टइंडीज को हराने और भारत के जिम्बाब्वे को बाहर करने के बाद यह सुपर आठ मुकाबला लगभग नॉकआउट जैसा बन गया है।

View Original Source