Ind Vs Nz:तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो T20 से भी बाहर, विश्वकप से पहले होंगे फिट? Bcci ने दिया अपडेट - India Batter Tilak Varma Will Not Be Available For The Final Two T20is Against New Zealand Bcci Confirms
विस्तार Follow Us
भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेष दो मैचों से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। तिलक चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि तिलक की जगह श्रेयस अय्यर टीम में बने रहेंगे।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बीसीसीआई ने तिलक वर्मा की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा है कि उन्होंने शारीरिक ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
🚨 News 🚨
Tilak Varma will not be available for the final two T20Is of the ongoing @IDFCFirstBank 5️⃣-match T20I series.
Shreyas Iyer to continue as part of #TeamIndia squad.
Details 🔽 | #INDvNZ https://t.co/OV3hvQPQgk
— BCCI (@BCCI) January 26, 2026 विज्ञापन विज्ञापन
बीसीसीआई ने बताया कि जैसे ही तिलक पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे वो तीन फरवरी को विश्व कप में भारत के अभ्यास मैच से पहले मुंबई में टीम से जुड़ जाएंगे। पुरुष चयन समिति ने सिफारिश की है कि शेष मैचों में तिलक वर्मा के स्थान पर श्रेयस अय्यर को ही टीम में बरकरार रखा जाए। श्रेयस फिलहाल भारतीय टीम के साथ हैं, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों के लिए प्लेइंग-11 में नहीं चुना गया है।
भारत अपने नाम कर चुका है सीरीजतिलक की पेट की सर्जरी हुई थी। 23 वर्षीय तिलक विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे, जब नाश्ते के बाद अचानक उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ। स्थिति गंभीर होती देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें एब्डॉमिनल चोट है और मेडिकल टीम ने सर्जरी की सलाह दी थी। तिलक तभी से मैदान से बाहर हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 28 और 31 जनवरी को खेला जाएगा।
सैमसन को मिलेगा मौका?तिलक के बाहर होने से संजू सैमसन के लिए खुद को साबित करने का मौका बन सकता है। सैमसन अभी तक तीन मैचों में सस्ते में आउट हुए और टी20 विश्व कप से पहले उनका लय में नहीं होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात है। तिलक के टीम में आने के बाद ईशान किशन के लिए एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा क्योंकि वह अभी तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं जहां तिलक उतरते हैं। ईशान ने अच्छी पारियां खेलकर फॉर्म साबित की है और प्लेइंग-11 के लिए अपना दावा पुख्ता किया है। अब अगर शेष दो मैचों में सैमसन का बल्ला नहीं चला तो विश्व कप में उनके लिए एकादश में जगह बना पाना मुश्किल होगा।
भारत का अपडेटेड टी20 स्क्वाड:सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।