Gemini Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026 : मिथुन साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 : इस हफ्ते आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं
सप्ताह की शुरुआत रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल दिखेंगी। कोई बहुप्रतीक्षित कार्य गति पकड़ेगा और कारोबार या पेशे से जुड़ी कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न करेगी। पिछले कई सप्ताहों से जो मानसिक झंझावात भीतर चल रहा था, उसका असर अब धीरे धीरे कम होने लगेगा। यह समय अपने भीतर झांकने और पुराने भय को विदा देने का है। परंतु इसी आरंभिक उत्साह के बीच आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अत्यधिक सोच विचार आपकी बौद्धिक क्षमता को थका सकता है। हर बात का विश्लेषण करना आपकी आदत है, पर इस सप्ताह हर प्रश्न का उत्तर तुरंत खोजने की ज़िद न रखें। कुछ उत्तर समय के साथ स्वयं सामने आएंगे।
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह मिश्रित रहेगा। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, विशेषकर लेखन, शिल्पकला, व्यापार या बौद्धिक कार्यों से। किसी मित्र या सहयोगी की मदद से लाभ का योग बन रहा है। पर लापरवाही से क्षति भी संभव है। त्वरित लाभ वाले उपक्रमों या अल्पकालिक निवेश से दूरी बनाना ही उचित रहेगा। धन की कमी का अहसास मन में असुरक्षा पैदा कर सकता है, पर यह स्थिति अस्थायी है।
सप्ताह के मध्य में आपकी सामाजिक परिधि बढ़ेगी। खास लोगों से संपर्क बनेगा और कुछ नए संबंध भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। शत्रुओं के माध्यम से भी धन लाभ के संकेत हैं, जो दर्शाता है कि आपकी चतुराई आपको विपरीत परिस्थितियों से भी लाभ दिला सकती है। पर इसी समय नसों और मांसपेशियों में पीड़ा या थकान उभर सकती है। शरीर आपको संकेत दे रहा होगा कि विश्राम भी उतना ही आवश्यक है जितना परिश्रम। पारिवारिक जीवन में सुख और हल्की बेचैनी दोनों साथ चलेंगे। किसी अनजाने में आपके शब्द किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं। यहां संवेदनशीलता आवश्यक है। छोटे भाई बहनों से जुड़ी कोई बात मन को व्यथित कर सकती है। पर किसी पुराने विवाद से मुक्ति का योग भी इसी सप्ताह बन रहा है। सप्ताहांत में करियर को चमकाने के कई अवसर सामने आएंगे। कल्पनाशक्ति तीव्र होगी और नए उद्यम फलीभूत हो सकते हैं। यह समय है जब आपकी लेखनी, आपकी कला या आपकी व्यापारिक सूझबूझ रंग दिखा सकती है। किसी इच्छा की पूर्ति की राह खुलेगी, पर अपनों से उलझने से बचें। भावनात्मक आवेग में लिए गए निर्णय आपको उस आनंद से दूर कर सकते हैं जिसे आप पाना चाहते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भूख में कमी, हल्का बुखार या बदन दर्द संभव है। अनियमित दिनचर्या से बचें। मन और शरीर दोनों को एक साथ साधना होगा। गुरु या किसी आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद इस सप्ताह विशेष सहारा देगा।
शुभ रंग गहरा लाल
शुभ अंक-4,5