Gauahar Khan:माह-ए-रमजान में गौहर खान ने रिवील किया छोटे बेटे फरवान का फेस; काबा से कराया पहला सलाम - Gauahar Khan Zaid Darbar Reveal Younger Son Farwaan Face In Ramdam At Kaaba Says Keep Our Children In Your Dua

Gauahar Khan:माह-ए-रमजान में गौहर खान ने रिवील किया छोटे बेटे फरवान का फेस; काबा से कराया पहला सलाम - Gauahar Khan Zaid Darbar Reveal Younger Son Farwaan Face In Ramdam At Kaaba Says Keep Our Children In Your Dua

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

रजमान के महीने में अभिनेत्री गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ मक्का मदीना पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने अपने छोटे बेटे का चेहरा रिवील किया है। कपल ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। दरअसल, गौहर और जैद उमराह के लिए वहां पहुंचे हैं। साझा की गई तस्वीरों में पूरा परिवार काबा के सामने पोज देता दिख रहा है। उन्होंने छोटे बेटे से काबा शरीफ से दुनिया को सलाम कराया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Gauahar Khan Zaid Darbar reveal younger son Farwaan face in Ramdam at Kaaba says Keep our children in your dua

गौहर खान और जैद दरबार अपने दोनों बेटों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

गौहर ने लिखा- 'बड़े को सलाम कराया, तो छोटे का भी बनता है'
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे पति जैद, बड़े बेटे जेहान और छोटे फरवान के साथ दिख रही हैं। पूरी फैमिली बेहद खुश नजर आ रही है। तस्वीर के साथ गौहर ने लिखा है, 'ऊपर वाला अपनी बरकत बनाए रखे। बड़े बेटे को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है। अस्सलामु अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखें। इस पाक जमीन से हम पूरी दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)


विज्ञापन विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने दीं फरवान को दुआएं
गौहर खान और जैद की इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और नन्हे फरवान को दुआएं दे रहे हैं। भारती सिंह से लेकर रेणुका शहाणे तक तमाम सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए हार्ट इमोजी और ईविल आई इमोजी बनाए हैं। गौहर ने फरवान को सितंबर 2025 में जन्म दिया था। बता दें कि इससे पहले गौहर और जैद ने बड़े बेटे जेहान का चेहरा भी उमराह के दौरान ही रिवील किया था। 


Article Image

कब हुई जैद और गौहर की शादी?
गौहर खान और जैद ने साल 2020 में शादी रचाई थी। गौहर चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' का खिताब भी जीता। वहीं, जैद दरबार, एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। 

View Original Source