विजय सेतुपति इस वजह से बने एक्टर, कपिल शर्मा के शो में बताया कौन था इंस्पिरेशन? फैंस को जानकर होगी हैरानी - Gandhi Talks Actor Vijay Sethupathi Share Why He Become An Actor

विजय सेतुपति इस वजह से बने एक्टर, कपिल शर्मा के शो में बताया कौन था इंस्पिरेशन? फैंस को जानकर होगी हैरानी - Gandhi Talks Actor Vijay Sethupathi Share Why He Become An Actor

विस्तार Follow Us

साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर विजय सेतुपति ने शाहरुख खान हिंदी फिल्म ‘जवान’ में भी दमदार रोल किया था। इसके अलावा कुछ हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। जल्द ही वह एक साइलेंट फिल्म ‘साइलेंट टॉक्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हैं। शो का एक प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें विजय सेतुपति बता रहे हैं कि किस वजह से वह एक्टर बने थे? कौन उनकी इंस्पिरेशन था। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

इस वजह से बने विजय सेतुपति एक्टर
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमाे में विजय सेतुपति से कॉमेडियन ने पूछा कि क्या उन्होंने एक्टर बनने की ट्रेनिंग ली है। इस पर विजय सेतुपति ने कहा, ‘मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गया। इसके बजाय एक थिएटर ग्रुप के लिए अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था।’ इस पर कपिल ने कहा, ‘क्या किसी स्टार का बैंक बैलेंस देखकर आपने एक्टर बनने की सोची? तो जवाब में विजय ने कहा, ‘नहीं, मैंने अपना अकाउंट देखा, पैसा नहीं थे, तो पैसा कमाने के लिए एक्टर बनने की सोची।’ इस तरह विजय ने जता दिया कि वह खुद ही अपनी इंस्पिरेशन हैं।

विज्ञापन विज्ञापन

Gandhi Talks Actor Vijay Sethupathi Share Why He Become An Actor

फिल्म 'गांधी टॉक्स' में विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi क्या है फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ की कहानी? 
‘गांधी टॉक्स’ की कहानी की बात करें तो यह फिल्म महात्मा गांधी के संदेशों की याद दिलाई। फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी और कॉमेडियन सिद्धार्थ जदाव भी अहम किरदारों में हैं। 

View Original Source