फिजिकल सिम के लद गए जमाने, अब मोबाइल पर एक्टिवेट करें e-SIM, जानें एयरटेल-जियो और VI का पूरा प्रोसेस
Hindi Gallery Hindi What In E Sim Card How To Activate It Iphone Android Mobile Airtel Jio Vi Network Guide 8282107 फिजिकल सिम के लद गए जमाने, अब मोबाइल पर एक्टिवेट करें e-SIM, जानें एयरटेल-जियो और VI का पूरा प्रोसेस
अगर इस तरह की सिम फोन में दी जाती है, तो इससे फोन का स्पेस बचता ही है.अलग से सिम ट्रे बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आप e-सिम का नेटवर्क बदल भी सकते हैं.
Last updated on - January 26, 2026 8:12 PM IST
By Anjali Karmakar
Follow Us
1/10
मिनी से नैनो साइज में आया मोबाइल का सिम कार्ड
मोबाइल कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट को अपग्रेड कर रही हैं. 1990 के दशक की शुरुआत में मोबाइल के सिम कार्ड (SIM card) आज के डेबिट और क्रेडिट कार्ड जितने साइज के हुआ करते थे. जैसे-जैसे मोबाइल फोन छोटे और एडवांस होते गए, सिम कार्ड का साइज भी मिनी, माइक्रो और नैनो SIM में बदल गया. आने वाले समय में बिना सिम कार्ड के ही मोबाइल से कॉलिंग होगी, मैसेज होंगे और इंटरनेट भी चलेगा. इसकी शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी ये सर्विस नैनो सिम जितना पॉपुलर नहीं है.
People are also watching
2/10
e-SIM का फुल फॉर्म?
SIM यानी सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (subscriber identity module). इसके अंदर आपकी वो जानकारी होती है, जो टेलिकॉम ऑपरेटर को आपकी पहचान बताती है. उसके बाद ही ऑपरेटर आपको अपना नेटवर्क इस्तेमाल करने की इजाज़त देता है. तभी आप मोबाइल से कॉल कर पाते हैं. इंटरनेट चला पाते हैं. e-SIM बस इसी का इलेक्ट्रॉनिक रूप है. यानी ऐसा सिस्टम, जिसमें फिजिकल सिम कार्ड डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
3/10
e-SIM कार्ड के फायदे?
इसके नाम से ही पता चलता है कि इसे फोन में एम्बेड किया जाता है. अगर इस तरह की सिम फोन में दी जाती है, तो इससे फोन का स्पेस बचता ही है.अलग से सिम ट्रे बनाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. आप e-सिम का नेटवर्क बदल भी सकते हैं. मनचाही टेलिकॉम कंपनी में रजिस्टर करा सकते हैं. इसके लिए बार-बार नया सिम लेने की जरूरत नहीं होती.
4/10
किन स्मार्टफोन पर मिलती है e-SIM की सुविधा?
पहले e-SIM का सपोर्ट सिर्फ महंगे-महंगे स्मार्टफोन में आता था. जैसे-Apple iPhone, Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़, Galaxy S21-सीरीज़ और Pixel वगैरह.अब मोबाइल कंपनियां सस्ते फोन में भी e-SIM दे रही हैं. जिन स्मार्टवॉच में कॉलिंग का सिस्टम होता है, उनमें भी e-SIM फीचर मिलता है.
5/10
e-SIM कैसे एक्टिवेट करते हैं?
टेलिकॉम कंपनियां Jio , Vodafone Idea (Vi) और Airtel अपने कस्टमर को डिवाइसेज में e-SIM सपोर्ट दे रही हैं.Vi और एयरटेल के मामले में आपको पहले अपने सर्विस प्रोवाइडर के पास e-SIM की रीक्वेस्ट डालनी होती है. उसके बाद आपको एक QR कोड मिलता है. इस QR कोड को फ़ोन से स्कैन करने के बाद e-SIM चालू हो जाता है. जियो में e-SIM चालू करने का तरीका थोड़ा लंबा है.
6/10
Apple iPhone से कैसे एक्टिवेट करें एयरटेल का e-SIM?
सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं और About phone पर क्लिक करें. यहां आपको EID व IMEI नंबर दिखाई देगा. आपको एक मैसेज GETESIM (32 Digit EID) (15 Digit IMEI) को लिखकर 199 पर भेजना होगा. आपके पास 19 डिजिट वाला eSIM नंबर और eSIM प्रोफाइल कॉन्फिग्रेशन डिटेल्स भी भेजी जाएगी. मैसेज भेजने के दो घंटे बाद आपको eSIM प्रोसेसिंग का अपडेट दिया जाएगा. फिर कंफर्मेशन के लिए 1 लिखकर 183 पर भेजना होगा. फिर एक ऑटोमेट कॉल आएगा. यहां आपको 19 डिजिट का e-SIM नंबर देना होगा.
7/10
SMS वेरिफिकेशन
आपको इसका SMS वेरिफिकेशन आएगा. आपको आपने आईफोन में e-SIM की डिटेल्स को कन्फिगर करना है. इसके लिए मोबाइल डेटा ऑन करें. Add Data plan पर टैप करें. यहां आपको e-SIM प्रोफाइल कॉन्फिग्रेशन डिटेल्स मिलेगा. आपको एक्टिवेशन कोड डालना है. फिर Next पर टैप कर दें. फिर Data Plan लेबल्स समेत देश सिलेक्ट करें. इतना करते ही आपकी e-SIM एक्टिवेट हो जाएगी.
8/10
Samsung मोबाइल से कैसे एक्टिवेट होगा जियो का e-SIM?
इसके लिए सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना होगा. फिर Connections पर टैप करें. इसके बाद आपको SIM Card Manager पर जाना होगा. फिर आपको Add mobile plan पर टैप करना होगा. इसके बाद Scan Carrier QR code पर टैप करें. इसके बाद Enter कोड पर टैप कर दें. इस कोड को LPA:1$smdprd.jio.com$ फॉर्मेंट में एंटर करना होगा.अब यहां आपको 32 डिजिट का एक्टिवेशन कोड मिलेगा. इसके बाद Connect पर टैप कर दें.अब आपकी जियो की e-SIM एक्टिवेट हो जाएगी. नया सिम आपको सिम कार्ड मैनेजर में दिखाई देने लगेगा.
9/10
वोडाफोन आइडिया e-सिम को ऐसे करें एक्टिवेट?
सबसे पहले आपको QR कोड की जरूरत होती है. e-SIM लिखें और स्पेस देकर ई-मेल आईडी लिखें. इसे 199 पर भेज दें. जो रिप्लाई आएगा उसपर आपको ESIMY लिखकर भेजना होगा. इसके बाद आपसे कॉल के जरिए परमिशन मांगी जाएगी. इसके बाद QR कोड मैसेज के जरिए सारा काम होगा.
10/10
Google Pixel में एक्टिवेशन का तरीका
आपको फोन्स की सेटिंग्स में जाना होगा. आपको Network & Internet पर टैप करना होगा.इसके बाद Mobile Network सिलेक्ट करें और Download a SIM पर टैप करें. फिर Next पर टैप कर एक्टिवेशन कोड एंटर करें. इसके लिए Enter it manually पर क्लिक करना होगा. इस कोड को LPA:1$smdprd.jio.com$ फॉर्मेंट में डालना होगा. अब आपको एक एक्टिवेशन कोड मिलेगा जो 32 डिजिट का होगा. इसके बाद Activate पर टैप करें और Done कर दें.