सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटीं दीपिका कक्कड़; दुआओं के लिए फैंस का जताया आभार; जानिए अब कैसी है तबीयत? - Dipika Kakar Health Update: Sasural Simar Ka Fame Actress Undergoes Laser Procedure Cyst

सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटीं दीपिका कक्कड़; दुआओं के लिए फैंस का जताया आभार; जानिए अब कैसी है तबीयत? - Dipika Kakar Health Update: Sasural Simar Ka Fame Actress Undergoes Laser Procedure Cyst

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने बीते वर्ष लिवर कैंसर को सफलतापूर्वक मात दी। इसके लिए उनकी एक लंबी सर्जरी हुई थी। इससे जुड़ा जांच और उपचार जारी है। इस बीच बीते दिनों उन्हें पेट में तेज दर्द उठा। मेडिकल जांच में पता चला कि दीपिका के पेट में एक 13 एमएम का एक सिस्ट है। इसकी सर्जरी के लिए उन्हें बीते मंगलवार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सर्जरी सफल रही और अब वे घर वापस आ गई हैं। दीपिका ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

दीपिका को दर्द में राहत
दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग 'दीपिका की दुनिया' से गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दुआओं के लिए फैंस का आभार जताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि सर्जरी सफल रही। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपचार कैसे हुआ? अचानक पेट में दर्द हुआ और तुरंत सर्जरी करानी पड़ी। दीपिका के मुताबिक, इस बार सर्जरी के बाद  भी उन्हें बहुत तेज दर्द महसूस हुआ था। हालांकि, अब दर्द में पहले से काफी राहत है।  विज्ञापन विज्ञापन

लेजर प्रोसीजर से हुआ उपचार
लिवर कैंसर से जंग जीत चुकीं दीपिका कक्कड़ के पेट में बीते दिनों 13एमएम का एक सिस्ट डिटेक्ट हुआ। इसके बाद मंगलवार 24 फरवरी को वे सर्जरी के अस्पताल में भर्ती हुईं। उनका लेजर प्रोसीजर किया गया। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया और व्लॉग के जरिए फैंस को बताया कि प्रोसीजर सफल रहा है और दीपिका अब पहले से बेहतर हैं। वहीं, अब दीपिका ने अपने व्लॉग पर नया वीडियो साझा कर फैंस का आभार जताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika-Shoaib (@dipikshoaib)




बोलीं- 'डॉक्टर्स ने बहुत हिम्मत दी'
दीपिका ने कहा, 'इस बार जब मैं हॉस्पिटल गई थी तो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। पेट में दर्द भी बहुत ज्यादा था, लेकिन डॉक्टर्स ने बहुत सपोर्ट किया। बहुत हिम्मत दी'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इस बार होश में आने के बाद पेट में आधे घंटे तक जो दर्द हुआ, वह असहनीय था। मगर, निकल गया वह वक्त भी। आप सभी ने बहुत दुआएं कीं। उसके लिए आभार'।

View Original Source