Bihar News :तेजस्वी को कमान मिलने पर गिरिराज का तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए कैंसर है परिवारवाद - Bihar: Bjp Party Giriraj Singh Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Rahul Gandhi Nepotism Is Cancer For Democracy
विस्तार Follow Us
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव, राहुल गाँधी और अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि ये सभी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
यह खबर भी पढ़ें-Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को खा रहा है वंशवाद का कैंसर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के इस कदम को परिवारवाद की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत के लोकतंत्र के लिए ये वंशवादी राजनीतिक पार्टियां सबसे बड़ा खतरा बन चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि चाहे वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी हो, मुलायम सिंह यादव की विरासत हो या फिर राहुल गांधी की कांग्रेस इन सभी का रिमोट कंट्रोल एक ही परिवार के पास रहता है। गिरिराज सिंह ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह वंशवादी राजनीति हमारे लोकतंत्र को कैंसर की तरह अंदर ही अंदर खा रही है। जब तक योग्यता की जगह केवल परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी, तब तक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना करना मुश्किल है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : गणतंत्र दिवस पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, कहा- जहां बेटियों को न्याय न मिले, वह कैसा गणतंत्र?
राजद में बढ़ी तेजस्वी की ताकत
गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं। राजद समर्थकों का तर्क है कि तेजस्वी ने अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है, वहीं भाजपा कह रही है कि यह केवल पुत्र मोह और वंशवाद का विस्तार है। लालू प्रसाद यादव की गिरती सेहत और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए राजद ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे तेजस्वी के पूर्ण रूप से पार्टी की कमान संभालने की दिशा में अंतिम कदम माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा इसे पॉलिटिकल लॉन्चिंग का हिस्सा बताकर लगातार घेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more stories in Hindi.