Before Holi, A Second Multi-level Parking Will Be Built In Gorakshanagari. - Gorakhpur News

Before Holi, A Second Multi-level Parking Will Be Built In Gorakshanagari. - Gorakhpur News

गोरखपुर। गोरक्षनगरी में दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग होली के पहले बनकर तैयार हो जाएगी। अमर शहीद बंधु सिंह की स्मृति को समर्पित घंटाघर में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग व कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 196 दोपहिया तथा 48 चारपहिया वाहनों की पार्किंग होगी। साथ ही, परिसर में 42 दुकानें भी होंगी जो व्यापारिक गतिविधियों के संचालन का माध्यम बनेंगी। भवन में लोगों की सुविधा के लिए आठ व्यक्तियों की क्षमता का लिफ्ट भी लगेगा। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

गोलघर में एक मल्टीलेवल पार्किंग पहले से संचालित है। अब दूसरी पार्किंग घंटाघर में फरवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। घंटाघर क्षेत्र अर्से से पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कारोबारी इलाकों में शुमार है। यहां न केवल गोरखपुर बल्कि आसपास के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के सीमाई इलाकों के लोग और कारोबारी खरीदारी करने आते हैं। पुरानी बसावट होने के कारण इस क्षेत्र की सड़कें ट्रैफिक लोड के हिसाब से संकरी थीं। हालांकि, धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक विरासत गलियारा का निर्माण पूर्ण होने के बाद सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। घंटाघर में जाम की समस्या के निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का भी निर्माण कराया जा रहा है। विज्ञापन विज्ञापन

--
85 प्रतिशत कार्य हो चुका है पूरा
कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय यूनिट 19 से मिली जानकारी के अनुसार, घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण 27.26 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण 23 जनवरी 2024 को शुरू हुआ था और वर्तमान में 85 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। 28 फरवरी 2026 तक शत प्रतिशत कार्य पूरा करना लक्षित है।

View Original Source