Akanksha Chamola:गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा का वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले- बेशर्मी की हद पार कर दी - Akanksha Chamola Cozy Dance Video Viral From Dil Dhokha Aur Desire Promotion Got Trolled

Akanksha Chamola:गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा का वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स, बोले- बेशर्मी की हद पार कर दी - Akanksha Chamola Cozy Dance Video Viral From Dil Dhokha Aur Desire Promotion Got Trolled

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

‘बिग बॉस 19’ के विनर रहे गौरव खन्ना की पत्नी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वो एक डांस वीडियो के चलते फिर चर्चा में आ गईं। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स ने उनके पति गौरव से यह तक कह दिया कि ‘भाई, हम तो ना सहते।’ 

प्रमोशन करने पहुंची थीं आकांक्षा
दरअसल, हाल ही में आकांक्षा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दिल, धोखा और डिजायर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। इस दौरान स्टेज पर उन्होंने अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ कोजी डांस किया। विज्ञापन विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


कोजी डांस देखकर भड़के यूजर्स 
इवेंट से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक को-एक्टर उन्हें अपनी ओर खींचता है और उनके साथ डांस करता है। थोड़ी ही देर बाद दूसरा को-एक्टर भी आकांक्षा के काफी करीब आकर डांस करता है। इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां देखी जा सकती हैं। 
हालांकि, पूरे वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं। लेकिन अब इस डांस वीडियो को देखकर यूजर्स ने आकांक्षा को निशाना बनाया है।

>Earlier, Veer Pahariya’s girlfriend was kissing someone else on stage, and then they broke up..
>And now Gaurav Khanna’s wife is behaving in the same way..
>This generation has become such that one person isn’t enough..people want multiple love affairs. We are doomed. pic.twitter.com/eI6H1FBr1c

— Wizard 🐉 (@Quantum_143) February 6, 2026

यूजर्स बोले- बेशर्मी की हद है 

आकांक्षा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- हम तो ना सहते गौरव भाई। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बेशर्मी की हद होती है।  एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- पहले वीर पहाड़िया की गर्लफ्रेंड किसी और को किस कर रही थी, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अब गौरव खन्ना की पत्नी भी ऐसी हरकतें कर रही है। हालांकि, कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने आकांक्षा पर प्यार भी बरसाया। 

Akanksha Chamola Cozy Dance Video Viral From Dil Dhokha Aur Desire Promotion Got Trolled

आकांक्षा चमोला - फोटो : X इंटिमेसी पर क्या बोलीं आकांक्षा ? 
इसी बीच एक आकांक्षा का एक इंटरव्यू भी सामने आया है। इसमें जब उनसे इंटिमेसी पर बात की गई तो एक्ट्रेस ने कहा- ‘सिनेमा में इंटिमेसी को हमेशा सावधानी, कलाकार की सहमति और जिम्मेदारी के साथ शूट किया जाता है। मैं अपने को-एक्टर्स और निर्देशक का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने सेट पर हमेशा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखा।’
बता दें, आकांक्षा जल्द ही वेब शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ में नजर आएंगी।

View Original Source