Aishwarya Desai:कौन हैं ऐश्वर्या देसाई? 'स्पिरिट' के पोस्टर पर दिखीं मिस्ट्री गर्ल; रणवीर संग कर चुकी हैं काम - Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers

Aishwarya Desai:कौन हैं ऐश्वर्या देसाई? 'स्पिरिट' के पोस्टर पर दिखीं मिस्ट्री गर्ल; रणवीर संग कर चुकी हैं काम - Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक सामने आया तो उनके साथ पोस्टर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई भी दिखीं। पोस्टर में उनका लुक काफी हटकर है, यह नेगेटिव रोल वाली वाइब्स दे रहा है। आखिर कौन है ये एक्ट्रेस? क्या इसका कोई फिल्मी कनेक्शन है? जानिए, ऐश्वर्या देसाई से जुड़ी खास बातें। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर किया तय 
ऐश्वर्या देसाई एक इंडियन अमेरिकन मॉडल हैं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही एक शॉर्ट फिल्म ‘रैट इन द किचेन’ का भी हिस्सा रही हैं। इस शॉर्ट फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिल चुका है।  विज्ञापन विज्ञापन
एक्टिंग में आने से पहले ऐश्वर्या देसाई ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली।  

ये खबर भी पढ़ें: 'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का लुक, नए पोस्टर के जरिए मेकर्स ने इस एक्ट्रेस को भी किया इंट्रोड्यूस

Aishwarya Desai Actress Part Of Prabhas Movie Spirit First Look Share By Makers

ऐश्चर्या देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम@_aishwaryadesai सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ऐश्वर्या देसाई
ऐश्वर्या देसाई ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में भी लिखा है कि वह एक मॉडल, एक्ट्रेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल क्रिएटर हैं। उनके 36 हजार फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी मॉडलिंग फोटो पोस्ट करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘स्पिरिट’?
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी होंगी। फिल्म में प्रकाश राज भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी, इसे 8 भाषाओं में मेकर्स रिलीज करेंगे। फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होने वाली है। 

View Original Source