मशहूर अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन का निधन, खराब मानसिक स्वास्थ से थे परेशान ; परिवार ने की खास अपील - Actor Robert Carradine Dies From Bipolar Disorder Family Issues Statement

मशहूर अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन का निधन, खराब मानसिक स्वास्थ से थे परेशान ; परिवार ने की खास अपील - Actor Robert Carradine Dies From Bipolar Disorder Family Issues Statement

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

मशहूर एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन ने 71 वर्ष की आयु में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स 'और 'लिजी मैकगायर' ने एक्टर को काफी पॉपुलर कर दिया था। रॉबर्ट अपने मानसिक स्वास्थ से काफी समय से जूझ रहे थे। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे अभिनेता
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन काफी समय से खराब मानसिक हालत का शिकार थे। उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था जिससे वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। बीते सोमवार को कैराडाइन परिवार ने 'डेडलाइन' को दिए बयान में कहा, ‘ हम बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे पिता, दादा, चाचा और भाई रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया है। इस बुरे संसार में भी हमारे बॉबी ने अपने आस-पास के लोगों की काफी मदद की। उनके चले जाने से हम सब काफी दुखी हैं।' विज्ञापन विज्ञापन

actor robert carradine dies from bipolar disorder family issues statement

रॉबर्ट कैराडाइन - फोटो : ट्विटर

परिवार बोला लोग जागरूक हों 
कैराडाइन परिवार ने अपने बयान में आगे कहा कि वो चाहतें हैं कि आगे लोग इस बिमारी की तरफ ध्यान दें। परिवार आशा करता है कि रॉबर्ट की कहानी से लोग सबक लेगें और जागरूक होगें। यह समय परिवार के लिए काफी मुश्किल है। इस वक्त वो एकांत चाहते हैं। परिवार उम्मीद करता है कि फैंस उनके दुख को समझेगें। आगे परिवार ने कहा ‘ इस बिमारी में उनके संघर्ष और उनके व्यक्तिव को हम याद करते हैं। हम उन्हें हर दिन याद करते रहेगें।’

अभिनय की दुनिया से परिवार का खास नाता 
रॉबर्ट कैराडाइन घर के सबसे छोटे बेटे थे। उनके पिता जॉन कैराडाइन एक मशहूर अमेरिकी अभिनेता थे। एक्टर के परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे हैं। 1972 में जॉन वेन के साथ फिल्म 'द काउबॉयज’ के साथ अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इसके बाद अभिनेता ने कई पुरस्कार जीते थे। जिसमें फिल्म ‘कमिंग होम’  के लिए अकादमी पुरस्कार भी शामिल है। 
 

View Original Source