उत्तराखंड में पूरे उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, सीएम धामी ने फहराया तिरंगा
उत्तराखंड राज्य उत्तराखंड में पूरे उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, सीएम धामी ने फहराया तिरंगा
Republic Day 2026: उत्तराखंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया. उन्होंने संविधान की शपथ दिलाई और राज्य के विकास व राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया.
Written byYashodhan Sharma
Republic Day 2026: उत्तराखंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया. उन्होंने संविधान की शपथ दिलाई और राज्य के विकास व राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया.
Yashodhan Sharma 26 Jan 2026 23:22 IST
Follow Us
New Update/newsnation/media/media_files/2026/01/26/cm-dhami-republic-2026-2026-01-26-23-19-07.jpg)
cm dhami republic 2026 Photograph: (NN)
Republic Day 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई.
Advertisment
समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हो रहे कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं.
ईमानदारी से निभाने होंगे अपने दायित्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाना होगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, सड़कों और पेयजल योजनाओं पर जोर दिया जा रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है.
संवैधानिक मूल्यों का करना होगा स्मरण
सीएम धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों का स्मरण कराता है. यह दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का भी अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी और संविधान के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया.
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से संविधान के आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: शांतिकुंज शताब्दी समारोह का शुभारंभ, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने की शिरकत
Uttarakhand
cm dhami
Republic Day 2026
Read More
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें
Read the Next Article