मार्केट से सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं नया घर? ये 4 बैंक करने जा रहे फ्लैटों की नीलामी, प्राइस से प्रोसेस तक...नोट कर लें सारी डिटेल
Hindi Gallery Hindi How To Buy Home Or Flat By Bank E Auction Defaulters Buyers Property Complete Guide 8282079 मार्केट से सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं नया घर? ये 4 बैंक करने जा रहे फ्लैटों की नीलामी, प्राइस से प्रोसेस तक...नोट कर लें सारी डिटेल
ये ऐसी प्रॉपर्टी होती है, जिनके लिए बायर्स ने होम लोन लिया था, लेकिन किस्तें चुका नहीं पाएं. डिफॉलटर्स बायर्स की इन प्रॉपर्टी को बैंक अपने कब्जे में ले लेता है. बाद में इन्हें सेकेंड पार्टी को नीलामी के जरिए बेचा जाता है.
Last updated on - January 26, 2026 7:18 PM IST
By Anjali Karmakar
Follow Us
1/11
अब पूरा होगा खुद के घर का सपना
हममें से हर किसी का सपना एक दिन खुद का घर खरीदने या बनाने का होता है. अपना घर खरीदने या बनवाने के लिए हम जी-तोड़ मेहनत करते हैं. तिनका-तिनका जोड़कर फंड बनाते हैं. होम लोन लेते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने गहने तक गिरवी रख देते हैं. लेकिन, प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमत के बीच अपनी पसंद और बजट का घर या फ्लैट मिलना मुश्किल हो जाता है.अगर आप प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो बैंक ऑक्शन के जरिए कम कीमत में घर खरीद सकते हैं.
People are also watching
2/11
बैंक ऑक्शन के जरिए कम कीमत में खरीदें घर
बैंक समय-समय पर नीलामी के जरिए प्रॉपर्टी, प्लॉट, घर या फ्लैट बेचते हैं. ये ऐसी प्रॉपर्टी होती है, जिनके लिए बायर्स ने होम लोन लिया था, लेकिन किस्तें चुका नहीं पाएं. डिफॉलटर्स बायर्स की इन प्रॉपर्टी को बैंक अपने कब्जे में ले लेता है. बाद में इन्हें सेकेंड पार्टी को नीलामी के जरिए बेचा जाता है. इसमें बैंक मॉर्टगेज यानी बैंक के पास गिरवी रखी हुई प्रॉपर्टी (रेंसिडेंशियल और कमर्शियल) नीलाम करता है. इस प्रक्रिया में कई बार खरीदारों को बाजार से कम कीमत पर घर या जमीन मिल जाता है.
3/11
कौन खरीद सकता है ऐसी प्रॉपर्टी
बैंकों की ये नीलामी वाली प्रॉपर्टी हर कोई खरीद सकता है. इसमें किसी भी तरह का बैन नहीं है. इसके लिए आपको https://ibapi.in इस लिंक पर जाना होगा. आप यहां जिस राज्य या जिले की प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, उसके बारे में चेक कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप कई बैंकों की एक साथ प्रॉपर्टी देखना चाहते हैं तो यह भी संभव है. आपको कई प्रॉपर्टी मिल जाएंगी.
4/11
कौन से बैंक नीलाम करने जा रहे प्रॉपर्टी?
Paisa Bazar की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में पंजाब नेशनल बैंक, ICICI बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और DCB बैंक डिफॉलटर्स बायर्स के फ्लैट नीलाम कर रहे हैं. फ्लैट की लोकेशन क्या होगी और कितने फ्लैट नीलाम होंगे, इसकी डिडेल आपको इन बैंकों की वेबसाइट पर मिल जाएंगी.इसके अलावा https://ibapi.in पर सभी बैंकों की प्रॉपर्टी और उनकी डिटेल जाती है. आपको सर्च प्रॉपर्टी में जाना होगा.
5/11
क्लिक करने पर मिलेगी पूरी जानकारी
बैंक और हाउंसिंग फाइनेंसिंग कंपनियां समय-समय पर अखबारों में ऐसी प्रॉपर्टी की नीलामी के एड देती हैं. बैंकों और दूसरी फाइनेंसिंग कंपनियों की ऑफिशियल पेज पर भी एड दिया जाता है. आप जैसे ही प्रॉपर्टी के आईडी पर क्लिक करेंगे, आपको उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी. मसलन, किस जिले में किस राज्य में प्रॉपर्टी है. उसकी बयाना रकम कितनी होगी, उसकी रिजर्व प्राइस क्या होगी. उसका मालिक कौन है, प्रॉपर्टी किस टाइप की है. टाइटल डीड से लेकर हर जानकारी आपको इसी में मिल जाएगी. आपको इस पर प्रॉपर्टी की फोटो भी मिल जाएगी.
6/11
साइट विजिट करने का भी मिलता है मौका
बैंक ऐसी प्रॉपर्टी, घर या फ्लैट को खरीदने से पहले साइट विजिट करने की परमिशन भी देते हैं. आप अपनी पसंद की लोकेशन पर मिल रहा फ्लैट या घर की क्वालिटी, मेंटेनेंस और बाकी चीजें खुद जाकर चेक कर सकते हैं.
7/11
ई-ऑक्शन में कैसे होंगे शामिल?
सब कुछ देखने के बाद आपको Contact Me में जाकर फॉर्म भरना होगा. यहां पर जब आप डिटेल डालेंगे, तो फिर आपको संपर्क किया जाएगा. आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना होगा. OTP से इसे वेरिफाई करना होगा. फिर अपना KYC डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. आपकी यह डिटेल सीधे बैंक के पास जाती है. 2 दिन में आपका KYC वेरिफिकेशन हो जाएगा. फिर अगर आपका एप्लिकेशन सही पाया गया, तो आपको कंफर्मेशन भेज दिया जाएगा. इसके बाद आपको टोकन मनी देनी होगी. इसके बाद भी आपको ई-ऑक्शन में शामिल होने की परमिशन मिलेगी.
8/11
कितने सस्ते में मिल जाएगी प्रॉपर्टी?
मान लीजिए मिस्टर R ने 80 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ली. बैंक उस पर 60 लाख रुपये का लोन देता है. 2 साल में मिस्टर R ने बैंक के 5 लाख रुपये का लोन भर दिया. अब वो आगे EMI नहीं भर रहे हैं. कई बार बैंक की तरफ से नोटिस दिया जाता है, लेकिन मिस्टर R इसका जवाब भी नहीं दे रहे. ऐसे में बैंक लीगल एक्शन लेता है. बैंक ये प्रॉपर्टी जब्त कर लेता है. बैंक ने लोन 60 लाख रुपये दिया है. प्रॉपर्टी की कीमत 80 लाख है, जबकि बैंक के लोन में से 5 लाख रुपये का पेमेंट कर भी दिया गया है. ऐसे में बैंक का लोन बस 55 लाख रुपये रह गया है.
9/11
दूसरी पार्टी को इसलिए कम रेट पर मिल जाती है प्रॉपर्टी
बैंक के पास ऐसी कई प्रॉपर्टी होती हैं. इन्हें क्लियर करने और अपना पैसा वापस पाने के लिए बैंक ऐसी प्रॉपर्टी को जल्दी बेचना चाहता है. क्योंकि, बैंक खुद से तो कोई होम लोन देता नहीं है. वह आपसे और हमसे जो डिपॉजिट लेता है, उसी को लोन के रूप में देता है. इसलिए इस प्रॉपर्टी को मार्केट वैल्यू से कम कीमत पर बेचा जाता है, ताकि लोग इसे खरीदे. यानी 80 लाख की यह प्रॉपर्टी 60 या 65 लाख रुपये या उससे भी कम में मिल सकती है. बैंक को सिर्फ 55 लाख रुपये चाहिए होता है. लेकिन ई-ऑक्शन से बैंक को इससे ज्यादा पैसा मिल जाता है और दूसरी पार्टी यानी नए बायर्स को काफी कम कीमत पर नया घर मिल जाता है. ऐसे में दोनों का फायदा होता है.
10/11
नीलामी में शामिल होने के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट
फ्लैट या घरों की ई-नीलामी में शामिल होने के लिए टोकन मनी सबमिट करने की रसीद, बैंक ब्रांच में KYC डॉक्यूमेंट की कॉपी, डिजिटल सिग्नेचर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल की जरूरत पड़ती है.
11/11
प्रॉपर्टी ई-ऑक्शन स्कैम से बचना भी जरूरी
डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जहां प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री को आसान बनाया है, वहीं धोखेबाजों को भी मौका दे दिया है. ऐसे में खरीदारों के लिए यही सबसे बड़ा सबक है कि आप बिना जांच-पड़ताल कोई कदम न उठाएं. आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और हर दस्तावेज को कानूनी रूप से परखें. थोड़ी सी सतर्कता से आप बड़ी ठगी से बच सकते हैं और अपनी पूंजी को सुरक्षित रख सकते हैं.