वकील बने सनी देओल, एक्टिंग में लौटीं फराह तो सैफ को मिलीं दो फिल्में; नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किए 27 नए प्रोजेक्ट - Upcoming Netflix Movies And Web Series 2026 Announcement Know List Here Talaash Mismatched Ghooskhor Pand
विस्तार
Add as a preferred
source on google
ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने आज मंगलवार को अपनी आगामी सीरीज और फिल्मों का एलान किया है। इस साल भारतीय दर्शकों को इस प्लेटफॉर्म पर क्या खास देखने को मिलने वाला है। नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर?
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज का एलान
नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का टीजर भी रिलीज किया है। इसमें कारगिल युद्ध की अनकही कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसमें जिमी शेरगिल और एक्टर सिद्धार्थ जैसे सितारे हैं।
View this post on Instagram
परिणीति की सीरीज का फर्स्ट लुक रिलीज, इस फिल्म में दिखेंगी माधुरी दीक्षित
नेटफ्लिक्स ने माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'मां बहन' का भी एलान किया है। इसका टीजर रिलीज किया गया है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा अभिनीत सीरीज 'तलाश' का भी फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इसमें सोनी राजदान, अनूप सोनी और जेनिफर विंगेट भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
'मिसमैच सीजन 4' का एलान
नेटफ्लिक्स ने अपनी भारतीय सीरीज और फिल्मों के एलान की कड़ी में 'मिसमैच 4' का भी एलान कर दिया है। इसके अलावा 'देसी ब्लिंग' का टीजर भी जारी किया गया है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
'टोस्टर' का पोस्टर जारी
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।
View this post on Instagram
मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' का एलान
आज मंगलवार को 'घूसखोर पंडत' फिल्म का एलान किया गया है। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आएंगे। मनोज, एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम अजय दीक्षित है, लेकिन पुलिस महकमे में उन्हें 'पंडत' कहा जाता है।
View this post on Instagram
सैफ अली खान दिखाएंगे भारत के पहले चुनाव की कहानी, 'हम हिंदुस्तानी' का एलान
सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी' का एलान भी कर दिया गया है। इसके टीजर रिलीज हुआ है। 'हम हिंदुस्तानी' सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म है। इसमें भारत के पहले चुनाव की कहानी दिखाई जाएगी। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का बनना। 'हम हिंदुस्तानी' में देखिए भारत के पहले चुनाव की अनकही कहानी'।
View this post on Instagram
'मुसाफिर' कैफे का एलान
फिल्म 'मुसाफिर कैफे' का भी आधिकारिक एलान हो चुका है। इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। आज जारी टीजर काफी दिलचस्प है।
View this post on Instagram
'हैलो बच्चों' में नजर आएंगे विनीत कुमार सिंह
एक्टर विनीत कुमार सिंह की 'हैलो बच्चों' का एलान भी आज मंगलवार को हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्थिति दिखाई गई है।
View this post on Instagram

ढिंढोरा-2 का एलान - फोटो : वीडियो ग्रैब
ढिंढोरा-2 का एलान
कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का एलान हो गया है। 'ढिंढोरा 2' का मजेदार एनाउंसमेंट वीडियो जारी हुआ है। यह दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर जारी
नेटफ्लिक्स पर आज मंगलवार को सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसमें विजय वर्मा और अनिल कपूर नजर आएंगे। रिया चक्रवर्ती भी सीरीज का हिस्सा हैं।
View this post on Instagram
'इक्का' में दिखेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना
नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'इक्का' का एलान भी किया गया है। इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल अदा करेंगे। 'इक्का' से सनी देओल ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।
View this post on Instagram
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे और पांचवें सीजन का एलान
इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी हिट नॉन-फिक्शन सीरीज के दो नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की घोषणा करते हुए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे और पांचवें सीजन का एलान किया है। यह घोषणा तीन सफल सीजन के बाद कपिल शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स की पार्टनरशिप को आगे बढ़ाती है।
View this post on Instagram
'सुपर सुब्बू' का एलान
नेटफ्लिक्स ने दक्षिण भारतीय फिल्मों और सीरीज में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए भी खास ख्याल रखा है। इसी के तहत फिल्म 'सुपर सुब्बू' का एलान किया गया है। फिल्म का टीजर जारी किया गया है।
View this post on Instagram
माधवन की 'लेगेसी' का एलान
आर माधवन और गुलशन दवैया की तमिल क्राइम सीरीज 'लेगेसी' का भी एलान किया गया है। इसे तमिल भाषा के अलावा हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
फिल्म 'मेड इन कोरिया' इन भाषाओं में होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स पर 'मेड इन कोरिया' फिल्म भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसका टीजर आज मंगलवार को जारी किया गया है। यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आ रही है।
View this post on Instagram
'लव' सीरीज का एलान
सीरीज 'लव' का भी एलान हुआ है। इसका टीजर रिलीज किया गया है।
View this post on Instagram
'तक्षककुडु' में जमी नितांशी गोयल और आनंद देवरकोंडा की जोड़ी
'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल की 'तक्षककुडु' का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इसमें वे विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवराकोंडा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
'कर्तव्य' और 'गांधारी' का एलान
इसके अलावा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कर्तव्य' का एलान भी किया गया है। इसमें सैफ अली खान नजर आएंगे। वहीं, तापसी पन्नू की 'गांधारी' का भी पोस्टर जारी करके एलान किया गया है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स ने टीजर के साथ 'चुंबक' का भी एलान कर दिया है।
View this post on Instagram
इसके अलावा 'ये दिल सुन रहा है' का भी एलान किया गया है।
View this post on Instagram
एकता कपूर के शो 'लॉकअप' का एलान भी आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने किया है।
View this post on Instagram
'लस्ट स्टोरीज 3' और 'मामला लीगल है 2' का एलान
'लस्ट स्टोरीज 3' का एलान भी किया गया है। इसके अलावा फिल्म 'अक्यूस्ड' का टीजर रिलीज कर आधिकारिक एलान किया गया है। कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन भी आने वाला है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram